Home / राष्ट्रीय / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा: कुछ सियासी दलों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को मिटाने के प्रयास किये Attack News 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा: कुछ सियासी दलों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को मिटाने के प्रयास किये Attack News 

नयी दिल्ली, 31 अक्तूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव से पहले अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस पर हमला करते हुए आज कहा कि कुछ सियासी दलों और सरकारों ने अतीत में, आजादी मिलने के तत्काल बाद देश को एकजुट करने के सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को कम करके दिखाने और उसे मिटाने के प्रयास किए।

मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती पर आज यहां हरी झंडी दिखाकर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री की राजनीतिक सूझबूझ और शासन कौशल की वजह से आज देश एकजुट है, बावजूद इसके कि औपनिवेशिक शासक चाहते थे कि भारत आजादी के बाद छोटे-छोटे राज्यों में विघटित हो जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ पटेल को कम महत्व देने के प्रयास हुए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके योगदान को भुला दिया जाए। लेकिन सरदार तो सरदार हैं, सरकार या कोई भी दल भले ही उनके योगदान को स्वीकार करे या नहीं, लेकिन राष्ट्र और युवा उन्हें नहीं भूलेंगे। ’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ भारत के युवा हमारे देश के निर्माण में उनके योगदान का और उनका सम्मान करते हैं।’’ मोदी की टिप्पणियां गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसलिए महत्व रखती हैं क्योंकि पटेल इसी राज्य से हैं।

पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के तुरंत बाद आए संकटों से उन्होंने न केवल देश को बचाया, बल्कि पूरे देश को एकजुट करने में सफलता भी पाई।

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटिश सरकार भारत को छोटे-छोटे राज्यों में विघटित करना चाहती थी लेकिन पटेल ने साम-दाम, दंड-भेद, राजनीति, कूटनीति समेत सभी साधनों का इस्तेमाल कर सभी रियासतों को मिलाकर बहुत कम समयावधि में एक राष्ट्र बनाने में सफलता पाई।’’

attacknews

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया