Home / अंतराष्ट्रीय / इमरान खान ने पाकिस्तान की किरकिरी होने के बाद दूसरी बार बदली अपनी मीडिया टीम, पूर्व सेना प्रवक्ता को बनाया सहायक, नया सूचना मंत्री नियुक्त किया attacknews.in

इमरान खान ने पाकिस्तान की किरकिरी होने के बाद दूसरी बार बदली अपनी मीडिया टीम, पूर्व सेना प्रवक्ता को बनाया सहायक, नया सूचना मंत्री नियुक्त किया attacknews.in

इस्लामाबाद, 28 अप्रैल । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस समेत विभिन्न अहम मसलों से निपटने में नाकाम रहने को लेकर हो रही अपनी सरकार की आलोचना के बीच सूचना और प्रसारण पर अपनी विशेष सहायक को हटा कर उनकी जगह शक्तिशाली फौज के पूर्व प्रवक्ता को नियुक्त किया है। खान ने सत्ता में आने के बाद दूसरी बार अपनी मीडिया टीम में फेरबदल किया है।

फौज के पूर्व प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आसिम सलीम बाजवा ने सूचना प्रसारण पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (एसएपीएम) के तौर पर डॉ फिरदौस आशिक अवान की जगह लेंगे। बाजवा नवनिर्मित चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।

बाजवा पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की मीडिया इकाई अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के 2012 से 2016 के बीच महानिदेशक थे। उस वक्त फौज की कमान जनरल राहील शरीफ के हाथ में थी। बाजवा पिछले साल सेवानिवृत्त होने से पहले दक्षिण कमान के कमांडर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने सीनेटर शिबली फराज को नया सूचना मंत्री नियुक्त किया है। फराज उर्दू के जाने-माने शायर दिवंगत अहमद फराज के बेटे हैं।

विज्ञान मंत्री फव्वाद चौधरी खान के पहले सूचना मंत्री थे। उन्होंने नई नियुक्तियों का ऐलान किया।

चौधरी ने ट्वीट किया, “एक सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति शिबली फराज को पाकिस्तान का नया सूचना मंत्री नियुक्त किया गया है और प्रतिभावान आसिम बाजवा को सूचना पर एसएपीएम नियुक्त किया गया है। वे दोनों मिलकर एक जबर्दस्त टीम बनाएंगे

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा