Home / अंतराष्ट्रीय / पाकिस्तान के मंत्री ने भारी मंहगाई का ठिकरा भारत के सिर फोड़ा,सभी सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं attacknews.in

पाकिस्तान के मंत्री ने भारी मंहगाई का ठिकरा भारत के सिर फोड़ा,सभी सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं attacknews.in

इस्लामाबाद, 04 दिसंबर ।पाकिस्तानी सरकार ने कहा है कि भारत आौर पाकिस्तान के बीच व्यापार पर रोक देश में कीमत वृद्धि के कारणों में से एक है।एक वरिष्ठ मंत्री ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के लिए भारत के साथ व्यापार रद्द होने को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

वित्त एवं राजस्व मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ अब्दुल हाफिज शेख और राजस्व मंत्री हम्माद अजहर ने मंगलवार को यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष रूप से खाद्य सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि भारत के साथ व्यापार के रूकने, मौसम संबंधी कारणों, बिचौलियों की भूमिका की वजह से हुआ है।

आर्थिक मामलों के मंत्री हमाद अजहर ने यह टिप्पणी की कि,खाद्य पदार्थों की बढ़यी कीमतों के लिए भारत के साथ व्यापार रद्द होना जिम्मेदार है, जब प्रधानमंत्री इमरान खान की आर्थिक मामलों की टीम के वरिष्ठ सदस्य ताजा आर्थिक हालात के बारे में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

डॉन अखबार की एक खबर के मुताबिक, अजहर ने कहा कि आसमान छूती कीमतें खासतौर से खाद्य महंगाई भारत के साथ व्यापार रद्द होने से पैदा हुई और इसमें मौसमी तत्व तथा बिचौलियों की भी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सस्ता बाजार लगाने के लिए प्रांतीय सरकार के साथ इस मामले पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई जनवरी-फरवरी से कम होना शुरू होगी।

यह टिप्पणियां तब आई हैं जब टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं जिससे लोग परेशान हो गए हैं क्योंकि यह उनके भोजन की अहम सामग्री है।

पाकिस्तान ने पांच अगस्त को भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद उसके साथ कूटनीतिक संबंध कमतर कर दिए और व्यापार निलंबित कर दिया।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा