Home / अंतराष्ट्रीय / पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा ने जम्मू-कश्मीर के लिए सेना को तैयार रहने के लिए कहा attacknews.in

पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा ने जम्मू-कश्मीर के लिए सेना को तैयार रहने के लिए कहा attacknews.in

इस्लामाबाद 14 अगस्त । पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को भारत पर ‘आधिपत्य महत्वाकांक्षा’ रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका देश कश्मीर पर कोई भी समझौता नहीं करेगा। 

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने को साफ नकारते हुए जनरल बाजवा ने कहा,“कश्मीर पर कभी भी किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।” उन्होंने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा,“वर्ष 1947 के अवैध दस्तावेज के आधार पर कश्मीर की वास्तविकता को नहीं बदला जा सकता। ना तो अब इसमें कोई फेरबदल कर पाएगा और ना ही भविष्य में कभी हो सकेगा।” 

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के महानिदेशक ने श्री बाजवा के हवाले से कहा,“पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर की पवित्रता बनाये रखने के लिए पूरी तरह तैयार है और कश्मीर के लिए हम राष्ट्रीय कर्तव्य के अनुरूप अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।”

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर बहुत बड़ी “राजनीतिक गलती” की है।

पाकिस्तान के नागरिक-सैन्य नेतृत्व ने गुरुवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा