Home / अंतराष्ट्रीय / विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र के जवाब में पाकिस्तान ने उसी हवाई हमले के 2 पायलटो को सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार दिया attacknews.in

विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र के जवाब में पाकिस्तान ने उसी हवाई हमले के 2 पायलटो को सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार दिया attacknews.in


इस्लामाबाद, 15 अगस्त । पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने घोषणा की कि फरवरी में भारत के साथ हवाई लड़ाई के दौरान वीरता दिखाने के लिए उनका देश अपने दो वायु सेना अधिकारियों को शीर्ष सैन्य पुरस्कार प्रदान करेगा।

विंग कमांडर मुहम्मद नोमान अली को सितार-ए-जुरात से और स्क्वाड्रन लीडर हसन महमूद सिद्दिकी को तमगा-ए-शुजात से सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसके इन दोनों अधिकारियों ने 27 फरवरी को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान द्वारा संचालित भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान सहित दो भारतीय लड़ाकू विमानों को गिरा दिया था। पाक सेना का यह भी दावा है कि इन दोनों भारतीय लड़ाकू विमानों में से एक का मलबा नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर और दूसरे का मलबा भारत की ओर गिरा था।

हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया था कि भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ने के दौरान अभिनंदन द्वारा संचालित विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

पाकिस्तान सेना ने एक बयान में कहा कि राजधानी में पाकिस्तान दिवस पर परेड के बाद अगले साल 23 मार्च को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा