Home / अंतराष्ट्रीय / पाकिस्तान मध्यप्रदेश के युवक प्रशांत को आतंकवादी घोषित करने की तैयारी में,भारत के 2 नागरिकों को किया गिरफ्तार attacknews.in

पाकिस्तान मध्यप्रदेश के युवक प्रशांत को आतंकवादी घोषित करने की तैयारी में,भारत के 2 नागरिकों को किया गिरफ्तार attacknews.in

लाहौर, 18 नवंबर ।पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित रूप से देश में अवैध प्रवेश के लिये सोमवार को भारत के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार भारतीय नागरिकों की पहचान मध्य प्रदेश के निवासी प्रशांत और तेलंगाना के रहने वाले दारीलाल के रूप में हुई है।

खबर में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि दोनों को पंजाब प्रांत के बहावलपुर में हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। उनके पास उचित दस्तावेज नहीं थे।

खबर के अनुसार पकड़े गए दोनों लोगों में से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया जा रहा है, जिससे इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं कि कहीं उसे आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिये तो पाकिस्तान नहीं भेजा गया।

इससे पहले अगस्त में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने डेरा गाजी खान शहर से एक “भारतीय जासूस” को गिरफ्तार कर उसे खुफिया एजेंसी को सौंप दिया था।

“भारतीय जासूस” की पहचान राजू लक्ष्मण के रूप में हुई थी, जिसे बलूचिस्तान प्रांत में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान के दावे के अनुसार इसी प्रांत में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को भी गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने “जासूसी और आतंकवाद” के आरोप में अप्रैल 2017 में भारतीय नौसेना के सेवानिवृत अधिकारी जाधव (49) को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके बाद भारत ने जाधव की फांसी की सजा और आगे की प्रक्रिया पर रोक लगाने की अपील करते हुए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख किया था।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा