Home / World / यौन उत्पीड़न विवादों के कारण रोका गया साहित्य का नोबेल पुरस्कार पोलैंड लेखिका ओल्गा और ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार पीटर ने जीता attacknews.in

यौन उत्पीड़न विवादों के कारण रोका गया साहित्य का नोबेल पुरस्कार पोलैंड लेखिका ओल्गा और ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार पीटर ने जीता attacknews.in

स्टाकहोम, 10 अक्टूबर (एएफपी) पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकार्चुक ने वर्ष 2018 के लिये साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता है। यौन उत्पीड़न विवाद के चलते इन पुरस्कारों की घोषणा में देरी हुई थी। साथ ही ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार और पटकथा लेखक पीटर हैंडके को 2019 के लिये यह पुरस्कार दिया गया। स्वीडिश अकादमी ने यह जानकारी दी।

तोकार्चुक को यह सम्मान, “उस विमर्श की परिकल्पना के लिये दिया गया है जो जीवन के एक स्वरूप की हदें लांघने की विश्वव्यापी चाहत का प्रतिनिधित्व करती है।

स्वीडिश एकेडमी ने 2018 और 2019 के लिए नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी ,. 2018 के लिए पोलिश लेखक ओल्गा तोकार्जुक और 2019 के लिए ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हांडके को यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

पुरस्कारों का एलान करते हुए स्वीडिश एकेडमी ने ओल्गा तोकार्जुक के सम्मान में कहा, “एक कथ्यात्मक कल्पना जो बहुज्ञ भावना के साथ सीमाओं के पार जाने को जीवन की एक विधा के रूप में प्रस्तुत करती है.” इसी तरह ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हांडके के बारे में कहा गया, “एक प्रभावशाली काम जिसमें भाषाई चतुराई के साथ मानवीय अनुभवों की विशेषता और परिधि की छानबीन है.”
घोषणा के दौरान ही कहा गया कि ओल्गा को जिस वक्त यह जानकारी दी गई वो जर्मनी में ड्राइव कर रही थीं जबकि पीटर अपने घर में थे।

स्वीडिश एकेडमी के चेयरमैन आंदर्स ओलसोन ने बताया कि 2018 और 2019 के लिए पुरस्कारों की दौड़ में आठ नाम शामिल थे जिनमें से दो नामों का चुनाव किया गया है।

साहित्य के नोबेल पुरस्कारों का चयन करने वाली समिति के सदस्य पर अपने पद का दुरुपयोग करने और उनके पति का नाम मी टू अभियान में आने की वजह से पिछले साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया था।यही वजह है कि इस साल दोनों सालों के लिए नामों का एलान किया गया है।इस विवाद में कमेटी की सदस्य कवि कातारीना फ्रोस्टेंसन ने इस साल एकेडमी छोड़ दी।उनके पति को बीते दिसंबर में बलात्कार के दो आरोपों में दोषी करार दिया गया था।

तोकार्जुक 15वीं महिला हैं जिन्हें सौ साल से ज्यादा पुराने नोबेल पुरस्कारों में साहित्य के लिए यह सम्मान मिलने जा रहा है।इस हफ्ते जिन 11 लोगों को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है उसमें वो अकेली महिला हैं।

नोबेल पुरस्कार के आयोजकों का कहना है कि कमेटी दो नामों तय करती है जिनमें से एक नाम पर स्वीडिश एकेडमी अपनी मंजूरी देती है. अंतिम एलान से पहले तक यह पता नहीं होता है कि एकेडमी ने किसके नाम पर मुहर लगाई है।

इन पुरस्कारों में सबसे अहम माने जाने वाले शांति के लिए नोबेल पुरस्कार के नाम का एलान शुक्रवार को होगा जबकि अर्थशास्त्र के लिए घोषणा सोमवार को की जाएगी।

2017 में ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को नोबेल पुरस्कार दिया गया था. महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर हर साल यह पुरस्कार दिए जाते है। पुरस्कार के रूप में हर विजेता को 830,000 यूरो की रकम दी जाएगी. इसी साल 10 दिसंबर को यह पुरस्कार स्टॉकहोम में एक विशेष समारोह में दिए जाएंगे।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

The Secrets Of Rich And Famous Writers

Don’t act so surprised, Your Highness. You weren’t on any mercy mission this time. Several …

Imagine Losing 20 Pounds In 14 Days!

Don’t act so surprised, Your Highness. You weren’t on any mercy mission this time. Several …

A Skin Cream That’s Proven To Work

Don’t act so surprised, Your Highness. You weren’t on any mercy mission this time. Several …

Last Chance To Save 50% Off This Stunning Ring

Don’t act so surprised, Your Highness. You weren’t on any mercy mission this time. Several …

How To Extra Make Money Working From Home

Don’t act so surprised, Your Highness. You weren’t on any mercy mission this time. Several …