Home / अंतराष्ट्रीय / नरेन्द्र मोदी पश्चिम एशिया के देशों की यात्रा पर रवाना,कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर Attack News
नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र मोदी पश्चिम एशिया के देशों की यात्रा पर रवाना,कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर Attack News

नयी दिल्ली 05 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खाड़ी देशों के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊर्जा देने के लिए जॉर्डन फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और आेमान की यात्रा पर आज रवाना हो गये। attacknews.in

पीएम मोदी अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान यूएई, ओमान और फिलीस्तीन का दौरा करेंगे। मोदी अपनी यात्रा के दौरान भारत और खाड़ी देशों के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।

तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि भारत के लिए खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र मुख्य प्राथमिकता है और उनका यह दौरा इस क्षेत्र से रिश्तों को मजबूत करना है।attacknews.in

ये है मोदी का चार दिन का कार्यक्रम

फिलीस्तीन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले फिलीस्तीन पहुंचे। मोदी 9 फरवरी को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मिलेंगे। 10 फरवरी को पीएम मोदी रामल्ला जाएंगे, जहां वे यासर अराफात म्यूजियम का भी दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी का फिलिस्तीनी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिलेंगे। प्रधानमंत्री के रामल्ला की यात्रा के दौरान भारत और फिलिस्तीन के बीच पांच-छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। attacknews.in

यूएई: फिलीस्तीन के बाद पीएम मोदी यूएई का दौरा करेंगे। यहां पीएम मोदी दो दिन रहेंगे। मोदी यहां दुबई में छठे वल्र्ड गवर्नमेंट शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी यहां अगस्त, 2015 में गए थे। 11 फरवरी को मोदी यूएई के शहीद सैनिकों के स्मारक जाएंगे। वह एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका एक हिन्दू मंदिर की आधारशिला रखने का भी कार्यक्रम है। मोदी की पिछली यात्रा के दौरान ही वहां एक मंदिर स्थापित करने का विषय आया था और वहां के शासक ने इस पर ध्यान देने की बात कही थी, अब इसकी आधारशिला रखी जाएगी। पीएम मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ भी बातचीत करेंगे।

ओमान: यूएई यात्रा के बाद पीएम मोदी 11 फरवरी को ओमान पहुंचेंगे। पीएम मोदी 12 फरवरी को ओमान के सीईओ के समूह के साथ चर्चा करेंगे। पीएम मोदी यहां शिव मंदिर भी जाएंगे। प्रधानमंत्री वहां के दो उप प्रधानमंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा