Home / राष्ट्रीय / सैन्य स्थानों की सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए 1,487 करोड़ रुपये मंजूर Attack News
इमेज

सैन्य स्थानों की सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए 1,487 करोड़ रुपये मंजूर Attack News

नयी दिल्ली, 10 फरवरी । रक्षा मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर सहित विभिन्न इलाकों में सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चाक चौबंद बनाने के लिए सेना को 1,487 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। सेना इस राशि से अपने सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चुस्त दुस्त करेगी ताकि किसी भी तरह के आतंकी हमलों से उनकी रक्षा की जा सके।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस परियोजना को मंजूरी देते हुए इसके कार्यान्वयन के लिए सेना को दस महीने का समय दिया है। सेना मुख्यालयों से कहा गया है कि वे इस परियोजनाओं के कार्यान्यन पर निगरानी रखें।

इस परियोजना को ऐसे समय में मंजूरी दी गई है जबकि नियंत्रण रेखा पर भारत व पाकिस्तान की सेनाओं के बीच तनाव चल रहा है और कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि छह कमांड के तहत आने वाले सैन्य प्रतिष्ठानों की बाहरी सुरक्षा को चाकचौबंद किया जाएगा।

साल 2016 में पठानकोट वायुसेना अड्डे पर आतंकी हमले के बाद लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप केंपोस की अध्यक्षता में गठित एक समिति की सिफारिश पर सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा आडिट की गई। समिति से कहा गया था कि वह सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चौक चौबंद बनाने के लिए उपाय सुझाए। सुरक्षा आडिट के बाद तीनों सेनाओं की कमांड को संशोधित मानक परिचालन प्रक्रिया एसओपी भेजी गई ताकि वे अपने सुरक्षा प्रबंधन को चुस्त दुस्त करें।

पठानकोट हमले के बाद सेना, नौसेना व वायुसेना के कुल 3,000 प्रतिष्ठानों को संवेदनशील चिन्हित किया गया। इसमें 600 की पहचान अतिसंवेदनशील प्रतिष्ठानों के तौर पर की गई।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया