Home / राष्ट्रीय / देशभर की 4 लोकसभा और विभिन्न राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर 28 मई को उपचुनाव Attack News
निर्वाचन आयोग

देशभर की 4 लोकसभा और विभिन्न राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर 28 मई को उपचुनाव Attack News

नयी दिल्ली , 26 अप्रैल । चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की कैराना सहित चार लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की दस विधानसभा सीटों पर आगामी 28 मई को उपचुनाव कराने की घोषणा की।

आयोग की ओर से आज घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार कैराना के अलावा महाराष्ट्र की भंडारा – गोंदिया और पालघर तथा नगालैंड लोकसभा सीट पर एक साथ उपचुनाव कराया जायेगा।

भंडारा – गोंदिया सीट से भाजपा सांसद नाना पटोले द्वारा संसद सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने , पालघर सीट से भाजपा सांसद चिंतामन वांगाया तथा कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के कारण ये सीटें रिक्त हुयी थीं।

नगालैंड लोकसभा क्षेत्र से सांसद नेफियू रियो ने नगालैंड का मुख्यमंत्री बनने पर संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

आयोग द्वारा चारों सीटों पर 28 मई को होने वाले चुनाव के लिये तीन मई को चुनाव की अधिसूचना जारी की जायेगी जबकि मतगणना 31 मई को होगी।

लोकसभा की चार सीटों के साथ ही नौ राज्यों की दस विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराया जायेगा। इनमें उत्तर प्रदेश की नूरपुर , बिहार की जोकीहाट , झारखंड की गोमिया और सिल्ली , केरल की चेंगन्नूर , महाराष्ट्र की पालुस कादेगांव , मेघालय की अंपाती ( सु .), पंजाब की शाहकोट , उत्तराखंड की थाराली और पश्चिम बंगाल की महेशताली विधानसभा सीट पर भी 28 मई को ही उपचुनाव होगा।

सभी सीटों पर उपचुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 10 मई होगी और 14 मई तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। उपचुनाव से जुड़ी सभी लोकसभा एवं विधानसभा सीटों पर आज चुनाव कार्य्रकम की घोषणा किये जाने के साथ ही चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गयी है।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया