भोपाल, 27 मई । मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिसमें आधा दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर और संभाग आयुक्त भी प्रभावित हुए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहडोल संभाग आयुक्त शोभित जैन को राज्य मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। चंबल संभाग आयुक्त डॉ एम के अग्रवाल को सहकारी संस्थाएं का पंजीयक सह आयुक्त पद की कमान सौंपी गयी है।
मध्यप्रदेश खाद्य आयोग भोपाल के सदस्य सचिव आर बी प्रजापति को शहडोल संभाग आयुक्त बनाया गया है। राज्य शासन में अपर सचिव डॉ श्रीनिवास शर्मा को छिंदवाड़ा कलेक्टर पद की कमान सौंपी गयी है।
शहडोल कलेक्टर शेखर वर्मा को राज्य मंत्रालय में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज को राज्य शासन में उप सचिव पदस्थ किया गया है। छिंदवाडा कलेक्टर भरत यादव काे जबलपुर कलेक्टर और पन्ना कलेक्टर मनोज खत्री को राज्य शासन में उप सचिव पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन में उप सचिव ललित कुमार दाहिमा को शहडोल जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। मंदसौर कलेक्टर धनराजू एम को राज्य शासन में उप सचिव और जबलपुर संभाग में अपर आयुक्त छोटे सिंह को भिंड कलेक्टर बनाया गया है।
भिंड कलेक्टर डॉ विजय कुमार जे को राज्य शासन में उप सचिव बनाया गया है।attacknews.in