Home / राष्ट्रीय / कमलनाध की चेतावनी:भाजपा द्वारा मेरी सरकार गिराने की साजिश और षड्यंत्र का शीघ्र अंत होगा attacknews.in

कमलनाध की चेतावनी:भाजपा द्वारा मेरी सरकार गिराने की साजिश और षड्यंत्र का शीघ्र अंत होगा attacknews.in

भोपाल/बेंगलुरु , 18 मार्च ।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बैंगलूरू में भाजपा द्वारा बंधक बनाए गए कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करने गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, मंत्रियों एवं विधायकों को कर्नाटक पुलिस द्वारा मिलने से रोकने, अभद्र व्यवहार करने एवं बल पूर्वक हिरासत में लेने को लेकर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाध ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि,भाजपा की सरकार गिराने की साजिश और षड़यंत्र का शीघ्र अंत होगा।

इसके साथ ही कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और विधायक दल द्वारा आज बैंगलूरू गए कांग्रेस के नेताओं को दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। निंदा प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने एवं धन्यवाद प्रस्ताव विधायक आरिफ मसूद ने रखा।

सत्ता के लिए बैचेन है भाजपा – कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके नेता राज्य की सत्ता के लिए बैचेन हैं और उन्हें दिन में भी मुख्यमंत्री पद के सपने दिखायी दे रहे हैं।

श्री कमलनाथ ने यहां एक न्यूज चैनल से चर्चा में कहा कि भाजपा के पास अभी बहुमत भी नहीं है और ना ही श्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा विधायक दल ने नेता चुने गए हैं। लेकिन वे (श्री चौहान) मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। वे सत्ता के लिए इस तरह बैचेन नजर आ रहे हैं, कि उन्हें नींद ही नहीं आ रही है। वे अधिकारियों को धमका रहे हैं।

भाजपा कमलनाथ सरकार गिराने पर आमदा: दिग्विजय

बेंगलुरुसे खबर है कि ांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस के विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

श्री सिंह ने शहर के रिसॉर्ट में रह रहे पार्टी के विधायकों से मिलने से रोके जाने पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा नेता मध्य प्रदेश में कर्नाटक वाला नाटक दोहराने का प्रयास कर रहे हैं।” उन्होंने कहा,“मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के विधायकों को लालच देने की कोशिश की है जैसा कि उन्होंने कर्नाटक के समय किया था।”

अल्पमत वाली सरकार हड़बड़ी में कर रही है संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां-शिवराज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की ‘अल्पमत’ वाली सरकार अवैधानिक तरीके से संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां कर रही है।

श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के पास एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ यदि विधायकों की बात पहले ही सुनते, तो उन्हें आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि भाजपा माफिया के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को गिराना चाहती है।

हमले का जबाव हम जरुर देंगे: विष्णुदत्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेसियों के हमले को पार्टी सदन में जवाब देगा।

भाजपा की ओर से आज जारी विज्ञप्ति में श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश कार्यालय पर हुए हमला मुख्यमंत्री के शह पर किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता इस सरकार को और कांग्रेस को सदन में भी जवाब देगा और सड़क पर भी।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए