Site icon attacknews.in

चंबल संभाग में बाढ़ की लापरवाही में नप गये ढेरों शासकीय अधिकारी:श्योपुर के कलेक्टर, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी भी हटाए गए attacknews.in

मुरैना, 08 अगस्त । मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिले में बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य में कथित लापरवाही की खबरों के बीच कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त कलेक्टर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को राज्य शासन ने आज तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने श्योपुर के कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अतिरिक्त कलेक्टर रूपेश उपाध्याय और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मीना अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। हटाये गए अधिकारियों की जगह ग्वालियर जिले से नए अधिकारियों को भेजा गया है।

मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिले में बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य में कथित लापरवाही की खबरों के बीच कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त कलेक्टर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को राज्य शासन ने आज तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने श्योपुर के कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अतिरिक्त कलेक्टर रूपेश उपाध्याय और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मीना अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

राज्य शासन ने श्योपुर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का स्थानान्तरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में श्योपुर कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर उन्हें उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया है। आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर शिवम वर्मा को कलेक्टर श्योपुर पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में सम्पत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक श्योपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।अनुराग सुजानिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध, ग्वालियर को पुलिस अधीक्षक श्योपुर पदस्थ किया गया है।

नगरीयविकास एवं आवास विभाग द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद श्योपुर मिनी अग्रवाल का स्थानांतरण सहायक आयुक्त नगरपालिक निगम ग्वालियर किया गया है। उनके स्थान पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद हटा बी.डी. कतरोलिया को मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद श्योपुर पदस्थ किया गया है।

Exit mobile version