Home / National / मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों को मिला एक सप्ताह का अवकाश, करवा रहे हैं खूब खातिरदारी attacknews.in

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों को मिला एक सप्ताह का अवकाश, करवा रहे हैं खूब खातिरदारी attacknews.in

उमरिया (मध्यप्रदेश), 23 सितंबर ।मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में सोमवार से हाथी महोत्सव शुरु हुआ। एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में रिजर्व में तैनात 15 हाथियों को उनके नियमित कामकाज से अवकाश देकर उनका पसंदीदा भोजन खिलाया जायेगा और उनकी मालिश की जायेगी।

बीटीआर के क्षेत्र निदेशक विसेंट रहमान ने बुधवार को कहा कि हाथियों का अवकाश शिविर सोमवार से शुरु हुआ है। इसमें उन्हें अपने नियमित काम से छु्ट्टी दी गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये हाथी पूरे साल हमें गश्त, ट्रैकिंग और अन्य नित्य कार्यो में मदद करते हैं। अब सप्ताह भर चलने वाले हाथी महोत्सव के दौरान हम उनकी सेवा करेंगे। इस अवकाश के दौरान हाथियों को उनका पसंदीदा भोजन और मालिश दी जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र इस महोत्सव में सार्वजनिक भागीदारी सीमित कर दी गयी है।

रहमान ने बताया कि हाथियों को गोद लेने की एक नई योजना भी शुरु की जा रही है। इसमें कोई भी व्यक्ति एक दिन या एक माह के लिये किसी हाथी को गोद ले सकता है। इस अवधि के लिये इच्छुक व्यक्ति को हाथी की दवाओं और भोजन का निश्चित खर्च उठाना होगा।

उन्होंने बताया कि बीटीआर इस योजना में भाग लेने वालों को एक डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया