Home / राष्ट्रीय / गिरीश चन्द्र मुर्मू भारत के नये नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त,कल ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से दिया था इस्तीफा attacknews.in

गिरीश चन्द्र मुर्मू भारत के नये नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त,कल ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से दिया था इस्तीफा attacknews.in

नयी दिल्ली 06 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है।

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार देर रात इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने श्री मुर्मू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्री मुर्मू देश के 14वें कैग होंगे। वह राजीव महर्षि का स्थान लेंगे। श्री मुर्मू की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से मानी जायेगी।

श्री मुर्मू ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1985 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री मुर्मू को पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के विभाजन कर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहला उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले श्री मुर्मू वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत थे। श्री मुर्मू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गुजरात में काम कर चुके हैं जब श्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

गौरतलब है कि एक वर्ष पहले पांच अगस्त 2019 काे केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद-35ए को निरस्त कर इसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी।

जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले मुर्मू वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव थे। वह नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री काल में उनके प्रधान सचिव भी रह चुके हैं।

कैग की नियुक्ति छह साल के लिए या फिर 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इसमें से जो भी पहले हो, तक होती है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए