Home / International/ World / इज़राइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हुई, सबसे भीषण लड़ाई हाल के हफ्तों में यरुशलम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इज़राइली पुलिस के बीच संघर्ष की वजह से शुरू हुई attacknews.in

इज़राइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हुई, सबसे भीषण लड़ाई हाल के हफ्तों में यरुशलम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इज़राइली पुलिस के बीच संघर्ष की वजह से शुरू हुई attacknews.in

गाजा, 12 मई (स्पूतनिक) ।गाजा पट्टी पर इजरायल के हवाई हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाज़ा में इज़राइल के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है जिसमें 13 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि हमले में क्षेत्र के करीब 300 फलस्तीनी जख्मी हुए हैं। यह हमले सोमवार को शुरू हुए थे और फलस्तीन ने इज़राइल पर रॉकेट दागे थे।

वर्ष 2014 की गाज़ा जंग के बाद सबसे भीषण लड़ाई हाल के हफ्तों में यरुशलम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इज़राइली पुलिस के बीच संघर्ष की वजह से शुरू हुई है। यह प्रदर्शन अल अक्सा मस्जिद परिसर पर केंद्रित थे जो यहूदियों और मुसलमानों, दोनों के लिए पवित्र है।

वेस्ट बैंक में इजरायली सेना के साथ संघर्ष में कम से कम 245 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।

रेड क्रिसेंट ने यह जानकारी दी है। रेड क्रिसेंट के अनुसार मंगलवार को हुए संघर्ष में कुछ लोग रबर की गोलियों से और आंसू गैस से प्रभावित हुए। पूर्वी यरुशलम क्षेत्र में कई दिनों से संघर्ष हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के मुताबिक इजारयल के साथ संघर्ष में सात से 10 मई के बीच 1,100 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं, जिनमें से 915पूर्वी यरुशलम तथा 200 ज्यादा फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक में घायल हुए हैं।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

बनते- बिगड़ते भारत और नेपाल के संबंध फिर से हुए मजबूत attacknews.in

बनते- बिगड़ते भारत और नेपाल के संबंध फिर से हुए मजबूत

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका, गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े attacknews.in

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका, गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया