Home / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने घोटाले के कारण PNB की रेटिंग घटाकर आंतरिक नियंत्रण कमज़ोर बताया Attack News
पीएनबी एमडी

अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने घोटाले के कारण PNB की रेटिंग घटाकर आंतरिक नियंत्रण कमज़ोर बताया Attack News

मुंबई , 21 मई । अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने नीरव मोदी घोटाले की वजह से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पूंजी पर नकारात्मक प्रभाव का हवाला देते हुए बैंक की साख (रेटिंग) घटा दी है। मूडीज ने इसके अलावा बैंक के आंतरिक नियंत्रण को भी कमजोर बताया है।

हालांकि , एजेंसी ने बैंक के रेटिंग परिदृश्य को स्थिर रखा है जो यह दर्शाता है कि बैंक में हुई धोखाधड़ी के नकारात्मक प्रभाव को बहुत हद तक समाहित कर लिया गया है।

एजेंसी ने पीएनबी की रेटिंग को बीएए3..पी-3 से घटाकर बीए1..एनपपी कर दिया है। इसके साथ ही बैंक के आधारभूत रिण आकलन (बीसीए) को भी कम कर इसे बीए3 से घटाकर बी1 कर दिया है।

इस साल फरवरी में पंजाब नेशनल बैंक ने घोषणा की थी कि उसने 11,390 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले और अनधिकृत लेनदेन पकड़े हैं। बाद में इस घोटाले की राशि बढ़कर 14,400 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

बैंक में धोखाधड़ी सामने आने के बाद मूडीज ने 20 फरवरी , 2018 को बैंक की साख की समीक्षा शुरू की थी। रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि बैंक को सरकार से कुछ पूंजी समर्थन मिलेगा। इसके अलावा बैंक अपनी गैर प्रमुख संपत्तियों की बिक्री से भी कुछ पूंजी जुटा पाएगा। इसमें रीयल एस्टेट संपत्तियों के अलावा सूचीबद्ध आवास वित्त अनुषंगी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में आंशिक हिस्सेदारी बिक्री शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन संसाधनों के बावजूद बैंक का पूंजीकरण धोखाधड़ी सामने आने से पहले के स्तर पर नहीं पहुंच पाएगा।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि बैंक को वित्त वर्ष 2018-19 में करीब 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये की बाह्य पूंजी की जरूरत होगी तभी वह न्यूनतम बासेल तीन सीईटी- 1 अनुपात को मार्च , 2019 तक आठ प्रतिशत पर रख पाएगा।

इसमें कहा गया है कि सरकार ने 21 सरकारी बैंकों में 65,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने का बजट रखा है। हालांकि , मूडीज का अनुमान है कि पूंजी की भारी कमी से पीएनबी की अगले साल अपने ऋण को बढ़ाने की क्षमता प्रभावित होगी।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया