Home / राष्ट्रीय / भारत में बाघों की गिनती के लिए ली गई थी साढ़े तीन करोड़ तस्वीरें और इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया attacknews.in

भारत में बाघों की गिनती के लिए ली गई थी साढ़े तीन करोड़ तस्वीरें और इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया attacknews.in

नईदिल्ली 30 जुलाई ।भारत में हुई बाघों की गिनती के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया।बाघों की संख्या तीन हजार के लगभग है।इसे पता करने के लिए देशभर में अलग-अलग इलाकों में करीब साढ़े तीन करोड़ तस्वीरें ली गईं।

वर्ष 2018 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर यह अनुमान लगाया गया कि देशभर में करीब तीन हजार बाघ हैं. इस तकनीक से बाघों की संख्या का पता लगाने के लिए कैमरे से कुल 3.5 करोड़ तस्वीरें ली गई, जिनमें 76,523 तस्वीरों में बाघ नजर आए. विभिन्न स्तरों पर किए गए प्रयासों से भारत में 12 वर्षों में बाघों की संख्या दोगुनी हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई को ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन के चौथे चरण कि रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया कि भारत ने 2022 की तय समयसीमा से चार साल पहले ही बाघों की आबादी को दोगुना करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है. इस दौरान बताया गया कि 2006 में जहां बाघों की कुल संख्या महज 1,411 रह गई थी, वहीं 2018 में यह बढ़कर 2,967 तक पहुंच गई है।

भारत के वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के टाइगर सेल के प्रमुख वाईवी झाला से पूछा गया कि अन्य देश बाघों को बचाने के संकट से जूझ रहे हैं तो भारत ने इनकी आबादी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी कैसे हासिल कर ली? झाला ने कहा, “इसका कारण लोगों का रवैया है.”

उन्होंने कहा, “भारत में लोग जानवरों के साथ सह-अस्तित्व के लिए तैयार हैं. उच्च मानव जनसंख्या घनत्व के बावजूद वे ‘जियो और जीने दो’ के आदर्श वाक्य का पालन करते हैं. अन्य देशों में, जानवरों का आम तौर पर शोषण किया जाता है.”

सर्वे के दौरान बाघों वाले 20 राज्यों में तीन लाख 81 हजार 400 वर्ग किमी क्षेत्र में बाघों की गणना की गई. इसमें डेढ़ वर्षो के अंतराल में 26,838 स्थानों पर कैमरा ट्रैप का उपयोग किया गया.

झाला ने कहा कि कैप्चर-मार्क-रिकैप्चर पद्धति के माध्यम से प्राप्त कुल 3.5 करोड़ तस्वीरों में से 76,651 तस्वीरों में बाघ पाए गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पैटर्न रिकोग्निशन प्रोग्राम के माध्यम से बाघों की व्यक्तिगत पहचान की गई. इसके जरिए बाघों की कुल 2,967 संख्या में से 2,461 (83 फीसदी) बाघों की व्यक्तिगत तस्वीर लेने में सफलता हासिल हुई. राज्य के वन विभागों और गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के विभिन्न प्रयासों से यह सफलता मिली है. इसमें बाघ प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना महत्वपूर्ण है।

झाला ने कहा कि अगली गणना तक बाघों की संख्या आसानी से एक हजार और बढ़ सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि गणना में गिने जाने वाले कुल बाघों में से 30 फीसदी बाघों की तस्वीरें ऐसे क्षेत्रों से ली गई है जो संरक्षित क्षेत्रों में नहीं आते हैं।

एनटीसीए के पूर्व प्रमुख राजेश गोपाल ने कहा, “यह टाइगर रिजर्व की देखभाल का नतीजा है. चुनौती अब संरक्षित क्षेत्रों से परे है और संघर्ष से पार पाने के लिए हम तैयार हैं.” डब्ल्यूआईआई के एक वैज्ञानिक बिलाल हबीब ने कहा कि संरक्षित क्षेत्रों के बाहर बाघ संरक्षण संभव नहीं हो पाएगा, अगर लोग उनकी उपस्थिति से असहज महसूस करेंगे और खुश नहीं होंगे। attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया