Home / अंतराष्ट्रीय / भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी करने के कारण देश निकाला का आदेश दिया attacknews.in

भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी करने के कारण देश निकाला का आदेश दिया attacknews.in

नयी दिल्ली 31 मई । भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी गतिविधियों मेें लिप्तता के कारण पकड़े जाने पर उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने को कहा है।

विदेश मंत्रालय ने आज रात बताया कि नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से जासूसी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण आज हिरासत में लिया था।

सरकार ने दोनों अधिकारियों को गैर राजनयिक गतिविधियाें में संलिप्तता के आधार पर अवांछित घोषित कर दिया है और उन्हें 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को इन अधिकारियों की भारतीय सुरक्षा के विरुद्ध गतिविधियों के संबंध में एक कड़ा विरोधपत्र सौंपा और उनसे कहा गया कि वे सुनिश्चित करें कि पाकिस्तानी उच्चायोग का कोई सदस्य ऐसी गतिविधि में लिप्त नहीं हो जो भारत के प्रति शत्रुता पूर्ण हो और ना ही ऐसा व्यवहार करें जो राजनयिक मर्यादा के प्रतिकूल हो।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा