Home / राष्ट्रीय / भारत ने लद्दाख के एलएसी पर चीन की मौजूदा स्थिति को समझौते के खिलाफ बताया attacknews.in

भारत ने लद्दाख के एलएसी पर चीन की मौजूदा स्थिति को समझौते के खिलाफ बताया attacknews.in

नयी दिल्ली, 25 जून ।भारत ने गुरुवार को इस आरोप से पूरी तरह इनकार किया कि इसने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति बदलने का कोई प्रयास किया है। भारत ने कहा कि चीन मई के शुरू से ही एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिक जमावड़ा कर रहा था, जिसके कारण भारत को भी सैनिक तैनात करने पड़े हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के उस दावे का खंडन किया है कि भारत ने दोनों देशों के बीच 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर यथास्थिति बदलने का प्रयास किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि इस संबंध में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का दावा बिलकुल बेबुनियाद है।

उन्होंने कहा कि एलएसी पर चीन की मौजूदा स्थिति सभी समझौतों का उल्लंघन है।

गौरतलब है कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बार-बार यह दावा किया है कि एलएसी पर यथास्थिति में बदलाव भारत ने किया है और उसकी सेना ने जून 15 और 16 की दरम्यानी रात को दो बार एलएसी पार किया था और चीनी सैनिकों को उकसावे वाले हमले किये थे।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भारत ने इस मामले में अपना रुख पहले भी स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि एलएसी पर मौजूदा स्थिति जारी रहने से आगे भी माहौल खराब होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन मई के शुरू से ही पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिक जमावड़ा कर रहा था और भारत को भी इस वजह से सैनिकों की तैनाती करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि एलएसी पर चीनी सैनिकों का व्यवहार मौजूदा समझौतों के उल्लंघन का परिचायक है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया