Home / राष्ट्रीय / भारत के 4 राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली,मध्यप्रदेश और गुजरात में ही कोरोना संक्रमण के कारण भारत में हुई कुल मौतों में से 74 प्रतिशत मौतें हो चुकी है attacknews.in

भारत के 4 राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली,मध्यप्रदेश और गुजरात में ही कोरोना संक्रमण के कारण भारत में हुई कुल मौतों में से 74 प्रतिशत मौतें हो चुकी है attacknews.in

नयी दिल्ली 18 अप्रैल ।महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही और इन चार राज्याें में कोरोना मृतकों की संख्या 360 हो गयी है जो देश में कोरोना से हुई मौत की कुल संख्या का लगभग 74 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14792 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 488 तक पहुंच गया है। अब तक 2015 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए…..मौत

आंध्र प्रदेश …………603………42………..15
अंडमान निकोबार……12……….11…………0
अरुणाचल प्रदेश……..1………..0……………0
असम………………..35…………9………….1
बिहार………………..85………..37…………2
चंडीगढ़……………..21…………9………….0
छत्तीसगढ़ ………….36………..24…………0
दिल्ली ………….1707………..72…………42
गोवा …………………7………….6………….0
गुजरात……………1272………..88………..48
हरियाणा ………….225………43……………3
हिमाचल प्रदेश……..38……….16…………..1
जम्मू-कश्मीर……..328………42……………5
झारखंड……………..33………..0……………2
कर्नाटक……………371………92…………..13
केरल………………396……..255……………3
लद्दाख……………….18……….14……………0
मध्य प्रदेश………….1355……69………….69
महाराष्ट्र……………..3323……331………201
मणिपुर…………………2………..1…………0
मेघालय……………….11…………0……….1
मिजोरम………………1………….0…………0
नागालैंड……………..0………….0…………0
ओडिशा ……………60……….21…………1
पुड्डुचेरी ………………7………….3………….0
पंजाब …………….202………..27………..13
राजस्थान ……….1229………183………..11
तमिलनाडु……….1323……..283………..15
तेलंगाना…………..791……..186………..18
त्रिपुरा ………………..2…………1………….0
उत्तराखंड ………….42…………9…………0
उत्तर प्रदेश…………969………86………..14
पश्चिम बंगाल …….287………55……….10
कुल……………..14792…..2015……..488

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है।

इन मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शुक्रवार शाम से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें मध्यप्रदेश के 12, महाराष्ट्र के सात, दिल्ली के चार, गुजरात के तीन और जम्मू कश्मीर और बिहार का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 480 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 201 लोगों की मौत हुई। उसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 पर और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई।

संक्रमण से तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 14-14 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और कर्नाटक में 13-13 लोगों की, राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अद्यतन हुए आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है।

देश में संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में 3,323, उसके बाद दिल्ली में 1,707, तमिलनाडु में 1,323 , मध्य प्रदेश में 1,310 हैं। राजस्थान में 1,229, गुजरात में 1,099 और उत्तर प्रदेश में 849 मामले हैं।

कोरोना वायरस के तेलंगाना में 766 मामले हैं, आंध्र प्रदेश में 572 और केरल में 396 मामले हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 359, जम्मू कश्मीर में 328, पश्चिम बंगाल में 287, हरियाणा में 225 और पंजाब में 202 मामले हैं।

बिहार में संक्रमण के 83 और ओडिशा में 60 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में 40 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 36-36 लोग संक्रमित हैं। असम में अब तक 35 मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के झारखंड में 33 मामले, चंडीगढ़ में 21 और लद्दाख में 18 मामले हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 12 मामले सामने आए हैं।

इनके अलावा मेघालय में नौ मामले , जबकि गोवा और पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

वेबसाइट में यह भी कहा गया है कि नगालैंड के एक संक्रमित व्यक्ति को असम भेजा गया है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए