Home / अंतराष्ट्रीय / नाथू ला में भारत और चीन की सेनाओं के साथ हुई बैठक Attack News
भारत- चीन सेना

नाथू ला में भारत और चीन की सेनाओं के साथ हुई बैठक Attack News

नयी दिल्ली, एक अगस्त । भारत और चीन की सेनाओं के बीच आज चीनी सेना के 91वें स्थापना दिवस समारोह के तहत सिक्किम सेक्टर के नाथू ला में एक बैठक हुई।

सेना ने यहां बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पी एल ए) के 91वें स्थापना दिवस समारोह के तहत विशेष सीमा कर्मी बैठक हुई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सेना के कई अधिकारी और सैनिक शामिल थे जो पी एल ए के निमंत्रण पर समारोह में शामिल हुए।

सेना ने कहा, ‘‘पी एल ए के सैनिकों ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से बात की और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।’’

इसने कहा, ‘‘सद्भावना के तौर पर भारतीय पक्ष ने भी इस अवसर पर पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह का आयोजन उल्लासमय अंदाज में हुआ और दोनों पक्षों को एक-दूसरे की समृद्ध संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिला।’’

दोनों सेनाओं की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में हुए अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के तीन महीने बाद हुई है।

वुहान शिखर सम्मेलन डोकलाम गतिरोध के बाद द्विपक्षीय संबंधों में पैदा हुई दरार को पाटने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

सेना ने आज की बैठक के बारे में कहा, ‘‘दोनों सेनाओं के बीच इस तरह की बैठकों का परिणाम आपसी समझ बढ़ने के रूप में निकला है और इससे सीमा पर शांति के साझा उद्देश्यों को हासिल करने की दिशा में मदद मिली है।’’attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा