Home / अंतराष्ट्रीय / प्रत्यर्पण का मुकदमा हार चुका;भगौड़ा विजय माल्या गिड़गिड़ाया : मैं धोखाधड़ी की पाईं- पाईं चुका दूंगा,मेरे खिलाफ सारे मुकदमे वापिस ले लो attacknews.in

प्रत्यर्पण का मुकदमा हार चुका;भगौड़ा विजय माल्या गिड़गिड़ाया : मैं धोखाधड़ी की पाईं- पाईं चुका दूंगा,मेरे खिलाफ सारे मुकदमे वापिस ले लो attacknews.in

नयी दिल्‍ली,14 मई । बैंको के साथ नौ हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर सरकार से अपना कर्ज लौटाने की पेशकश स्वीकार करने और मुकदमों को बंद करने की गुहार लगाई है।

माल्‍या ने गुरुवार को कोरोना वायरस चुनौती से देश की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज पर बधाई देते हुए ट्वीट कर एक बार फि‍र सरकार से उस पर बकाया कर्ज के शत प्रतिशत भुगतान की पेशकश स्‍वीकार करने और उसके खिलाफ सभी मामले खत्‍म करने की विनती की है।

विजय माल्‍या ने ट्वीट कर कहा,” कोविड-19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई, सरकार जितना चाहे उतने नए नोट छाप सकती है, किंतु मेरे जैसे छोटे योगदानकर्ता की पेशकश की लगातार अनदेखी की जा रही है जो सरकारी बैंकों का शत प्रतिशत कर्ज वापस करने को तैयार है। कृपया बिना शर्त मुझसे पैसे लीजिए और मेरे खिलाफ सारे मामले बंद कीजिए।”

भगोड़े शराब कारोबारी माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस भी बंद हो चुकी है।

माल्या भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ लंदन उच्च न्यायालय में मुकदमा हार चुका है और अब इस आदेश के खिलाफ ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी है।

माल्‍या ने 31 मार्च को भी एक ट्वीट किंगफि‍शर एयरलाइंस के बैंकों से लिए गए कर्ज को शत प्रतिशत लौटाने की अपनी गुहार पर वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से कोरोना संकट की चुनौती के समय में विचार की अपील की थी।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा