Home / राष्ट्रीय / 32 सालों से जिस नाम से पहचान मिली उसी विश्व हिन्दू परिषद को तोगड़िया ने छोड़ा,अब करेंगे अनशन Attack News
डॉ प्रवीण तोगड़िया

32 सालों से जिस नाम से पहचान मिली उसी विश्व हिन्दू परिषद को तोगड़िया ने छोड़ा,अब करेंगे अनशन Attack News

गुड़गांव , 14 अप्रैल। पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से विश्व हिंदू परिषद ( विहिप ) से जुड़े रहे प्रवीण तोगड़िया ने आज संगठन छोड़ने की घोषणा की और कहा कि वह हिंदुत्व के मुद्दे को प्रचारित करने के लिए मंगलवार से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।

दिसंबर 2011 से विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर रहे तोगड़िया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा उस वक्त की जब विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनके उम्मीदवार को वोटिंग में हार का सामना करना पड़ा। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पांच दशकों में पहली बार चुनाव कराए गए हैं।

तोगड़िया ने कहा , ‘‘ मैं अब विहिप में नहीं हूं। मैं 32 साल तक इसमें था। हिंदुओं के कल्याण के लिए मैंने अपना घर छोड़ा और अच्छी – खासी मेडिकल प्रैक्टिस छोड़ी। ‘ हिंदू पहले ’ मेरी जिंदगी का मिशन है और मंगलवार से मैं अहमदाबाद में अनिश्चितकालीन अनशन करूंगा ताकि हिंदुओं की लंबे समय से लंबित मांगें पूरी की जा सके। ’’

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वी एस कोकजे को आज विहिप का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

कोकजे को 131 वोट मिले और उन्होंने 60 वोट पाने वाले राघव रेड्डी को हराया। विहिप के 192 प्रतिनिधि गुड़गांव में आज हुए मतदान में वोट डालने के लिए पात्र थे।

बहरहाल , रेड्डी की वकालत कर रहे तोगड़िया ने मतदान में अनियमितता का आरोप लगाया।

तोगड़िया पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया