Home / राष्ट्रीय / मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,284 हुई और ‘एक्टिव केस’ की संख्या 3,088 हुई,किल कोरोना अभियान में 56.81 लाख घरों का सर्वे पूर्ण,दो करोड़ 90 लाख आबादी कवर हुई  attacknews.in

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,284 हुई और ‘एक्टिव केस’ की संख्या 3,088 हुई,किल कोरोना अभियान में 56.81 लाख घरों का सर्वे पूर्ण,दो करोड़ 90 लाख आबादी कवर हुई  attacknews.in

णभोपाल, 06 जुलाई ।मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 354 नए मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 15284 हो गयी है, हालाकि इनमें से 11579 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 3088 हैं।

राज्य में एक्टिव केस कल 2911 और शनिवार को 2772 थे। नौ दिन पहले एक्टिव केस की संख्या 2545 थी।

सिवनी जिले दो और कोरोना मरीज मिले

सिवनी जिले में दो और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गये।कलेक्टर डाॅ. राहुल हरिदास फटिंग ने आज बताया कि जबलपुर से कल देर रात कोविड-19 संक्रमण की आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पाजिटिव मरीज पाएं गये। इन्हें मिलाकर अब तक सिवनी जिले में कुल 17 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके है।

इंदौर जिले में मिले कोरोना के 43 नये मामले

इंदौर जिले में ‘कोविड 19’ के 43 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 4876 तक जा पहुंची है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जड़िया ने कल देर रात बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे गये 1404 सैम्पलों में 43 संक्रमित पाये गये हैं ,जबकि 1404 सैम्पल जांच के लिये प्राप्त हुये हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 92863 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं, जिसमें कुल संक्रमितों की संख्या 4876 है।

उधर अब तक 3781 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जिसके बाद अस्पताल में उपचारत रोगियों की संख्या 849 है। जबकि अब तक संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 4616 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।

रविवार को 2 कोरोना संक्रमितों की मौत दर्ज करने के बाद यहां मृतको की संख्या 246 हो गई हैं। राहत की खबर है कि अब तक 3781 संक्रमित रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

सिवनी में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला

सिवनी में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।कलेक्टर सिवनी डाॅ. राहुल हरिदास फटिंग ने बताया कि बारापत्थर में संचालित सिफा हास्पिटल में सांस लेने में भर्ती एक मरीज की नागपुर रैफर के बाद वहां इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया। यह जानकारी मिलते ही सिफा हास्पिटल का निरीक्षण कर वहां कार्यरत सभी चिकित्सक सहित कर्मचारियां को होम कोरेन्टाईन कर दिया गया है।

किल कोरोना अभियान में 56.81 लाख घरों का सर्वे पूर्ण,दो करोड़ 90 लाख आबादी कवर हुई :

प्रदेश में ‘किल कोरोना अभियान’ पूरी गति से चल रहा है। अभियान में अभी तक 56 लाख 81 हजार घरों का सर्वे किया गया है। सर्वे में दो करोड़ 90 लाख 63 की आबादी कवर हुई है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 31 हजार 584 व्यक्ति संदिग्ध पाये गये हैं। इसके अलावा 12 हजार 63 व्यक्ति अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गये हैं। मलेरिया के 983 और डेंगू के 16 संदिग्ध मरीज भी पाए गये हैं। इन सभी मरीजों का उचित ईलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह से समाप्त करने के लिये एक जुलाई से 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है ताकि उनका ईलाज किया जा सके। प्रदेश में 3.66 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट और रिकवरी रेट 75.5 प्रतिशत है।

मुरैना और शिवपुरी जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए शासन स्तर से इन जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुरैना में पॉजिटिविटी रेट 9.59 प्रतिशत पाया गया है। मुरैना में मृत्यु दर 0.73 प्रतिशत है। मुरैना में किल कोरोना अभियान में 73 हजार 739 घरों का सर्वे किया गया है जिसमें 5 लाख 61 हजार 352 आबादी कवर हुई है। शिवपुरी जिलें में पॉजिटिविटी रेट 2.05 प्रतिशत है। यहां कोई मृत्यु रिकार्ड नहीं हुई है। रिकवरी रेट 45.2 प्रतिशत है। जो राज्य के औसत से कम है। रिकवरी रेट बढ़ाने के सभी संभव प्रयास किये जा रहे है।

बुरहानपुर में 11 नए कोरोना मरीज मिले

बुरहानपुर जिले में आज 11 नए काेराेना मरीज सामने आए।आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह मरीज नेपानगर-खकनार तहसील के आदिवासी बहुल गॉवों के हैं। इनमें 4 पुरूष और 7 महिलाएं हैं। यह मरीज ग्राम डोईफोडिया, निमदंड, बोरसर व गोधनखेडा है। जिले में कोरोना संक्रमित 416 मरीज हो गए हैं। इनमे से अभी तक 23 मरीजों की मौत हुई है।

सीहोर में दो नए कोरोना पॉजिटिव

सीहोर जिले में आज दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर डेहरिया के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। किल अभियान के तहत लगातार लिए जा रहे टेस्ट में आज आष्टा में दो लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। जिले में अब तक कुल 29 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। उनमें से 17 का इलाज चल रहा है। वर्तमान में सीहोर आष्टा नसरुल्लागंज इछावर और अहमदपुर में भी एक्टिव केस मिले है।

सीधी में पांच नए मरीज मिले

सीधी जिले में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिससे एक्टिव कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8 हो गयी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज प्राप्त रिपोर्ट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इन व्यक्तियों के पॉजिटिव पाए जाने पर उनके रहाइस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की कार्यवाही की जा रही है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हो गयी है।

भिंड में 11 नए पॉजिटिव मरीज मिले

भिंड जिले में आज 11 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 306 तक पहुंच गयी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले में 11 कोरोना पाॅजिटिव मिले है। अब कोरोना पाॅजिटिवों की संख्या 306 हो गई है। जिसमें 207 ठीक होकर घर चले गए तथा 99 का कोरोना सेंटर में इलाज चल रहा है।

शिवपुरी में मिले दस पॉजिटिव मरीज

शिवपुरी में आज 10 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 83 तक पहुंच गयी। हालांकि अभी तक 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार शिवपुरी के शहरी क्षेत्र में आज 10 मरीज पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही पॉजिटिव कुल मरीजों की संख्या 83 तक पहुंच गई है। हालांकि 34 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए