Home / राष्ट्रीय / देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,281 होने से भारत विश्व में सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंचा, मौत का आंकड़ा हुआ 2415 attacknews.in

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,281 होने से भारत विश्व में सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंचा, मौत का आंकड़ा हुआ 2415 attacknews.in

नयी दिल्ली 13 मई । देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3525 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 74,281 हो गयी हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 1931 लोगों के संक्रमणमुक्त होने से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 24386 हो गयी।

संक्रमितों की संख्या 74 हजार के पार होने के साथ ही भारत 50 हजार से अधिक संक्रमण के आंकड़ों वाले देशों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 74,281 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 122 लोगों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 2415 पर पहुंच गया है। वहीं अब तक 24386 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 24427 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 921 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 5125 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 8903 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 537 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 3246 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। तमिलनाडु में भी कोविड-19 संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार होकर 8718 तक पहुंच गई है तथा इस वायरस से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2134 लोग इस संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 7639 लोग संक्रमित हुए हैं तथा कोरोना के संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े में बदलाव हुआ है और मृतकों की संख्या 86 हो गयी है। वहीं राजधानी में 2512 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार के पार हो गयी है और यह संख्या 4126 तक पहुंच गई है तथा 117 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में 2378 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हुए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 3664 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 82 हो गयी है। वहीं 1873 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 1326 लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य में जहां कोरोना से 32 लोगों की जान गई है। वहीं 830 लोग अब तक ठीक हुए हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 2090 और कर्नाटक में 925 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 46 और 31 हो गयी है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 934 हो गई है और 10 लोगों की मृत्यु हुई है। पश्चिम बंगाल में 198, पंजाब में 32, हरियाणा में 11 और बिहार में छह, केरल में चार, झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो तथा मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की इस महामारी से मौत हुई है।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमित सबसे अधिक

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तथा इन दोनों राज्यों में अब तक कुल 33145 मामले दर्ज किये गये हैं और 982 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। तमिलनाडु में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं हालांकि सकारात्मक बात यह है कि यहां मरने वालों की संख्या कुछ हद तक नियंत्रित है। यहां पिछले 24 घंटों में आठ की, जबकि महाराष्ट्र में 53 लोगों की मौत हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोविड-19 से अब तक 74,281 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस महामारी से अब तक 2415 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 24,386 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हाे चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार…..33………33………..0
आंध्र प्रदेश…………..2090….1056…….45
अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0
असम………………..65……39………….2
बिहार………………..831…..383………..6
चंडीगढ़……………..187…….28…………3
छत्तीसगढ़……………59…….54………….0
दादर नगर हवेली…..01………0…………..0
दिल्ली………………7639….2512………86
गोवा………………..7…………7…………..0
गुजरात……………8903……3246……..537
हरियाणा………….780……..342………..11
हिमाचल प्रदेश…. 65………..39………….2
जम्मू-कश्मीर……934……..455…………10
झारखंड…………..172……..79………….03
कर्नाटक…………..925…….433………..31
केरल……………..524……..489………..04
लद्दाख……………..42…………21……….00
मध्य प्रदेश………3986…….1860………225
महाराष्ट्र…………24427…..5125………921
मणिपुर…………….2………….2………….0
मेघालय…………..13………..10…………..1
मिजोरम…………..1…………1…………..00
ओडिशा…………..437………116……….03
पुड्डुचेरी……………13………….9………….01
पंजाब…………….1914………171……….32
राजस्थान……….4126………2378……..117
तमिलनाडु………8718………2134………61
तेलंगाना………….1326………830………32
त्रिपुरा……………..154…………2…………00
उत्तराखंड…………69………..46………….01
उत्तर प्रदेश………3664……..1873……….82
पश्चिम बंगाल…..2173………612……….198
कुल संख्या……..74,281…..24386…….2415

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए