Home / राष्ट्रीय / महाराष्ट्र,तमिलनाडु,दिल्ली और गुजरात में कोरोना से 64.36 प्रतिशत संक्रमित, देश में 9,985 नये मामले से संक्रमितों की संख्या 2,76,583 पहुंची,7,745 की मौत attacknews.in

महाराष्ट्र,तमिलनाडु,दिल्ली और गुजरात में कोरोना से 64.36 प्रतिशत संक्रमित, देश में 9,985 नये मामले से संक्रमितों की संख्या 2,76,583 पहुंची,7,745 की मौत attacknews.in

नयी दिल्ली 10 जून । महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में कोरोना वायरस से अब तक 178,024 मरीज संक्रमित हो चुके हैं जो कि कुल संक्रमितों का 64.36 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9985 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 276,583 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है तथा 135,206 लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में कोविड-19 के 9,985 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,76,583 पहुंची

भारत में लगातार छठे दिन बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 9,500 से अधिक मामले सामने आए और 279 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई है और 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 1,33,632 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,35,205 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया।

उसने बताया, ‘‘अभी तक 48.99 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं।

जिन 279 लोगों की मौत हुई है उनमें से 120 लोगों की महाराष्ट्र में, 33 की गुजरात, 31 की दिल्ली, 21 की तमिलनाडु, 18 की उत्तर प्रदेश, 11 की तेलंगाना, 10 की पश्चिम बंगाल, नौ की राजस्थान, छह-छह लोगों की मध्य प्रदेश और हरियाणा, तीन की जम्मू कश्मीर, दो-दो लोगों की पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तथा एक-एक व्यक्ति की मौत बिहार, झारखंड और त्रिपुरा में हुई है।

अभी तक इस संक्रामक रोग से कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्य प्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई।

आंध्र प्रदेश में 77, कर्नाटक में 66 और पंजाब में 55 लोगों ने जान गंवाई।

इस बीमारी के कारण जम्मू कश्मीर में 48, हरियाणा में 45, बिहार में 32, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों ने दम तोड़ा है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई और असम में अब तक चार लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।

बुधवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के कुल 9,985 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों के सबसे अधिक 90,787 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 34,914, दिल्ली में 31,309, गुजरात में 21,014, उत्तर प्रदेश में 11,335, राजस्थान में 11,245 और मध्य प्रदेश में 9,849 मामले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 8,985, कर्नाटक में 5,921, बिहार में 5,459 और हरियाणा में 5,209 हो गए।

आंध्र प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,070, जम्मू कश्मीर में 4,346, तेलंगाना में 3,920 और ओडिशा में 3,140 हो गए हैं।

असम में अब तक कोरोना वायरस के 2,937 जबकि पंजाब में 2,719 मामले सामने आए हैं। केरल में कुल 2,096 और उत्तराखंड में 1,537 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

झारखंड में संक्रमण के 1,411 जबकि छत्तीसगढ़ में 1,240, त्रिपुरा में 864, हिमाचल प्रदेश में 445, गोवा में 359 और चंडीगढ़ में 323 मामले सामने आए हैं।

मणिपुर में इस संक्रामक रोग के अब तक 304, पुडुचेरी और नगालैंड में 127-127 मामलों की पुष्टि हुई है।

लद्दाख में कोविड-19 के 108, मिजोरम में 88, अरुणाचल प्रदेश में 57, मेघालय में 43 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33, दादर और नागर हवेली में 22 और सिक्किम में 13 मरीज सामने आए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 9,227 मामले राज्यों को सौंपे जा रहे हैं।

कोविड 19 की अधिकता वाले क्षेत्रों में केन्‍द्रीय दल तैनात

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के संक्रमण के अधिक मामले वाले 15 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के 50 से अधिक जिलों/नगर पालिका निकायों में उच्च स्तरीय बहु-विषयक केन्‍द्रीय टीमों को तैनात किया है।

ये राज्य/संघ शासित प्रदेश हैं: महाराष्ट्र (7 जिले/नगर पालिका निकाय), तेलंगाना (4), तमिलनाडु (7), राजस्थान (5), असम (6), हरियाणा (4), गुजरात (3), कर्नाटक (4) उत्तराखंड (3), मध्य प्रदेश (5), पश्चिम बंगाल (3), दिल्ली (3), बिहार (4), उत्तर प्रदेश (4), और ओडिशा (5)।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2259 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 120 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 90787 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3289 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1663 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 42638 हो गयी है।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है, जहां संक्रमितों की संख्या 34914 पर पहुंच गयी है तथा 307 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 18325 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 31309 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 905 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 11861 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में चौथे स्थान पर है हालांकि मृतकों की संख्या के मामले में राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 21014 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1313 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 14365 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 11335 कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 301 लोगों की मौत हुई है जबकि 6669 लोग इससे ठीक हुए हैं।

राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 11245 हो गयी है तथा 255 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8328 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।

मध्य प्रदेश में 9849 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 420 लोगों की इससे मौत हो गयी है जबकि 6729 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में 8985 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 415 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 3620 लोग ठीक हुए है।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 5070 और कर्नाटक में 5921 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 77 और 66 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4346 हो गई है और 48 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 55, हरियाणा में 45 , बिहार में 32 , केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ, छत्तीसगढ़ में छह, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच, असम में चार तथा त्रिपुरा, लद्दाख और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए