Home / राष्ट्रीय / महाराष्ट्र,तमिलनाडु,दिल्ली और गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के 1,60,366 मामले आये सामने जो भारत में कुल संक्रमित मामलों का 65 प्रतिशत attacknews.in

महाराष्ट्र,तमिलनाडु,दिल्ली और गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के 1,60,366 मामले आये सामने जो भारत में कुल संक्रमित मामलों का 65 प्रतिशत attacknews.in

नयी दिल्ली, सात जून । देश में रविवार को लगातार पांचवें दिन भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा जहां, 9,971 नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,46,628 पर पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या 6,929 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में शनिवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 287 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को भारत स्पेन को पीछे छोड़कर कोविड-19 वैश्विक महामारी से बुरी तरर प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अब, केवल अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही उससे इस मामले में ऊपर हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,20,406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,19,292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक करीब 48.36 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।”

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शनिवार सुबह से अब तक हुई 287 मौतों में से 120 मौत महाराष्ट्र में, 53 दिल्ली में, 29 गुजरात में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, मध्य प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, तेलंगाना में 10, जम्मू-कश्मीर में तीन, कर्नाटक, पंजाब और छत्तीसगढ़ में दो-दो और केरल और बिहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक हुई 6,929 मौतों में से सर्वाधिक 2,969 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1,219, दिल्ली में 761, मध्य प्रदेश में 399, पश्चिम बंगाल में 383, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 251, राजस्थान में 231, तेलंगाना में 123 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में 59 और पंजाब में 50 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है।

जम्मू-कश्मीर में संक्रमण से 39 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 30, हरियाणा में 24, केरल में 15, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम और छत्तीसगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक रोगी की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार 70 फीसदी मौतों के मामले ऐसे हैं जहां मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 82,968 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 30,152, दिल्ली में 27,654, गुजरात में 19,592, राजस्थान में 10,331, उत्तर प्रदेश में 9,733 और मध्य प्रदेश में 9,228 लोग हैं।

पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,738 हो गई है। वहीं कर्नाटक में 5,213, बिहार में 4,915 और आंध्र प्रदेश में 4,510 मरीज हैं।

हरियाणा में कोरोना वायरस के 3,952, तेलंगाना में 3,496, जम्मू-कश्मीर में 3,467, और ओडिशा में 2,781 मामले हैं।

पंजाब में 2,515 और असम में 2,397 मामले हैं। केरल में 1,807 और उत्तराखंड में 1,303 लोग संक्रमित हैं।

झारखंड में 1,000, छत्तीसगढ़ में 923, त्रिपुरा में 747, हिमाचल प्रदेश में 400, चंडीगढ़ में 309, गोवा में 267, मणिपुर में 157, नगालैंड में 107 और पुडुचेरी और लद्दाख में 99 मामले हैं।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 मामले जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में संक्रमण के 33-33 मामले हैं।

मिजोरम में 24, दादर एवं नगर हवेली में 19 और सिक्किम में अब तक कोविड-19 के तीन मामले हैं।

महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना के 65 प्रतिशत मामले

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण के 160366 मामले सामने आये हैं जो कुल संक्रमित मामलों का 65 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9971 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,46628 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 6,929 लोगों की मौत हुई है तथा 119,293 लोग स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य……………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए….मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार……0…………….33…………….0………33
आंध्र प्रदेश ………………1817……..2620…………..73……4510
अरुणाचल प्रदेश …………..46…………..1…………..0…………47
असम …………………..1846………..547……………4…….2397
बिहार …………………..2460………2425………….30……4915
चंडीगढ़ …………………..31…………273…………5……….309
छत्तीसगढ़ ……………….653………….266………..4……….923
दादर नगर हवेली ………18………………1………….0…………19
दिल्ली………………..16229…………10664……..761……27654
गोवा ……………………202…………..65…………..0…………267
गुजरात ……………….5057………..13316…….1219…….19592
हरियाणा ………………1794…………2134………..24……..3952
हिमाचल प्रदेश ……….201…………..194…………5………..400
जम्मू कश्मीर ………….2302…………1126……….39………3467
झारखंड ………………..520………….473………….7………..1000
कर्नाटक ……………..3186…………1968………..59………5213
केरल ………………….1030…………..762………..15……….1807
लद्दाख …………………..50……………48………….1…………..99
मध्य प्रदेश ………….2721…………6108………399………9228
महाराष्ट्र……………..42609……….37390……..2969……..82968
मणिपुर………………….105…………….52………….0………….157
मेघालय ………………..19…………….13………….1……………33
मिजोरम ………………..23………………1…………..0…………..24
नागालैंड ……………….107……………..0……………0………….107
ओडिशा ………………1057………….1716………….8……….2781
पुड्डुचेरी …………………63…………….36…………..0………….99
पंजाब ………………..373…………2092………….50……….2515
राजस्थान …………..2599…………7501…………231……….10331
सिक्किम ……………….7……………….0……………0…………….7
तमिलनाडु ………..13506…………16395………..251……..30152
तेलंगाना ……………1663…………..1710………….123……….3496
त्रिपुरा ………………..574……………173……………0…………747
उत्तराखंड ……………869……………423…………..11………..1303
उत्तर प्रदेश ………..3828……………5648……….257………..9733
पश्चिम बंगाल …….4236…………..3119………..383………..7738
राज्यों को पुन:
सौंपे मामले…………8605…………….–…………..–………….8605
कुल …………….120406……….119293………6929………246628

कोरोना से दुनिया की 0.088 प्रतिशत आबादी प्रभावित

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर आज पूरे विश्व में हायतौबा मची हुई है लेकिन वास्तविकता यह है कि दुनिया की कुल आबादी के महज 0.088 प्रतिशत लोग ही कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

विश्व की आबादी लगभग 7.78 अरब है जिनमें कोरोना संक्रमितों की माैजूदा संख्या 68.90 लाख है जो आबादी का लगभग 0.088 प्रतिशत है और लगभग चार लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है जो कुल जनसंख्या का 0.005 फीसदी है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए