Home / राष्ट्रीय / भारत में कोरोना संक्रमितों का नया रिकार्ड,24 घंटे में 6,654 नये मामले,मृतक संख्या 3,720 पर पहुंची,संक्रमितों की संख्या हुई 1,25,101 attacknews.in

भारत में कोरोना संक्रमितों का नया रिकार्ड,24 घंटे में 6,654 नये मामले,मृतक संख्या 3,720 पर पहुंची,संक्रमितों की संख्या हुई 1,25,101 attacknews.in

नयी दिल्ली, 23 मई । देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले सामने आए जिसके साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,25,101 पर पहुंच गए। इस अवधि में 137 मरीजों की मौत हुई और मृतक संख्या बढ़कर 3,720 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक फिलहाल देशभर में कुल 69,597 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, 51,783 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया।

जिन 137 लोगों की मौत हुई है उनमें से 63 महाराष्ट्र में, 29 गुजरात में, 14-14 दिल्ली और उत्तर प्रदेश में, छह पश्चिम बंगाल में, चार तमिलनाडु में, दो-दो राजस्थान, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में तथा एक मरीज की मौत हरियाणा में हुई।

देश में लगातार दो दिन से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के छह हजार से अधिक मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या सवा लाख के आंकड़े को पार कर 1,25,101 पर पहुंच गयी है हालांकि राहत की बात यह है कि देश में 50 हजार से अधिक लोगों ने इस संक्रमण से निजात भी पायी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 6654 नये मामले सामने आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,101 पर पहुंच गयी। देश में कुल सक्रिय मामले 69597 हैं। इससे एक दिन पहले 6088 नये मामले सामने आये थे।

देश में कोविड-19 संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 137 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3720 हो गयी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को मृतकों की संख्या में कुछ कमी आई है। शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोविड-19 से 148 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों में 3250 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 51,784 हो गयी है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और कुल संक्रमण के मामलों में एक तिहाई से अधिक हिस्सा यहीं का है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2940 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44582 हो गयी है तथा कुल 1517 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12583 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना के सर्वाधिक मामले

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में काफी तेजी से फैल रहा है और इन तीनों राज्यों में संक्रमितों की संख्या सर्वाधिक क्रमश: 44,582, 14,753 और 13,268 हो गयी है तथा कुल 2,417 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6654 नये मामले आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,101 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 3720 लोगों की मौत हुई है तथा 51,784 लोग स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार……33………33………..0
आंध्र प्रदेश………..2709…..1763……..55
अरुणाचल प्रदेश……….1…………1………..0
असम………………..259…….54………..4
बिहार………………..2177…..629………..11
चंडीगढ़………………..218…..178………..3
छत्तीसगढ़……………….172…….62………..0
दादर नगर हवेली……….01………0………..0
दिल्ली ……………..12319…5897……..208
गोवा …………………….54………16……….0
गुजरात ……………..13268…5880……..802
हरियाणा ……………….1067……706………16
हिमाचल प्रदेश ………….168……….59………3
जम्मू कश्मीर………….1489………720…….20
झारखंड ………………..308……136………..3
कर्नाटक……………….1743…….597………41
केरल …………………..732…..512……….4
लद्दाख…………………….44………43……….0
मध्य प्रदेश ……………6170…..3089…….272
महाराष्ट्र ……………..44582….12583……1517
मणिपुर………………………26………..2……….0
मेघालय …………………..14……….12………..1
मिजोरम …………………….1…………1……….0
ओडिशा ………………….1189…….436……..7
पुड्डुचेरी……………………..26…………10……….0
पंजाब …………………..2029…….1847……..39
राजस्थान ……………….6494…….3680……153
तमिलनाडु ……………..14753…….7128…….98
तेलंगाना …………………1761………1043…….45
त्रिपुरा………………………175…………152………0
उत्तराखंड …………………..153…………56………1
उत्तर प्रदेश……………….5735………3238….152
पश्चिम बंगाल…………….3332………..1221….265
राज्यों को पुन: सौंपे मामले…1899………..–……..–
कुल मामले………………125101……51784…3720

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए