Home / International/ World / अमेरिका में चुनाव से पहले कई राज्यों में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकार के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच मतभेद गहराये attacknews.in

अमेरिका में चुनाव से पहले कई राज्यों में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकार के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच मतभेद गहराये attacknews.in

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में चुनाव से पहले कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकार के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच दरार खुलकर सामने आ गई है।

ट्रंप, जहां परिस्थितियों के सामान्य होने की वकालत कर रहे हैं वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी लगातार जनता को संक्रमण के प्रति सचेत रहने के लिए कह रहे हैं।

लोक स्वास्थ्य पर आए संकट के समय अमूमन ऐसा देखने को नहीं मिलता और अकसर नेता, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों को जनता को समझाते हुए दिखाई पड़ते हैं।

‘ट्रस्ट फॉर अमेरिका हेल्थ’ नामक निष्पक्ष संगठन के अध्यक्ष जॉन ऑयरबाक ने का कहना है, “एक साथ विपरीत संदेश दिया जाना बेहद असामान्य बात है।”

वाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मेडोज ने पिछले रविवार को कहा था कि “हम महामारी को नियंत्रित करने नहीं जा रहे हैं।”

इसके बाद से राष्ट्रपति और स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच खाई और गहराती जा रही है।

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के सहायक सचिव एडमिरल ब्रेट गिरोयर ने अपने कई साक्षात्कार में चेताया है कि देश की स्थिति कोई भी करवट ले सकती है।

उन्होंने कहा है कि अमेरिका के लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर, मास्क लगाकर और हाथ धोकर वायरस के प्रसार को नियंत्रित कर सकते हैं।

वाइट हाउस में कोरोना वायरस महामारी के लिए सलाहकार के तौर पर नियुक्त डॉ डेबोराह बर्क्स ने जागरूकता फैलाने के लिए राज्यों की यात्रा की।

इस दौरान उन्होंने नार्थ डकोटा के बिस्मार्क में कहा कि मास्क लगाने के प्रति इतनी लापरवाही उन्होंने कहीं और नहीं देखी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि आप नहीं जानते कि कौन संक्रमित है और आपको यह भी नहीं पता कि आप भी संक्रमित हो सकते हैं।”

राज्य में संक्रमण के मामलों की पुष्टि होने की दर 11 प्रतिशत है जिससे व्यापक स्तर पर संक्रमण के प्रसार का पता चलता है।

लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप मास्क लगाने के प्रति गंभीरता प्रदर्शित नहीं करते और यह कहते हैं कि अमेरिका में महामारी से उपजी स्थिति में सुधार हो रहा है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

बनते- बिगड़ते भारत और नेपाल के संबंध फिर से हुए मजबूत attacknews.in

बनते- बिगड़ते भारत और नेपाल के संबंध फिर से हुए मजबूत

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका, गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े attacknews.in

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका, गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया