मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना के 37 नए मामले सामने आए, 19 की मृत्यु;अबतक संक्रमितों की संख्या 7,89,733 और मृतकों की संख्या 8936 हुई attacknews.in

भोपाल, 28 जून। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के आज 37 नए मामले आए और 19 संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गयी।

राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 19 संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गयी, जिसमें से 01 जबलपुर जिले में, 05 रतलाम, 06 बैतूल, 01 विदिशा, 01 कटनी, 01 कटनी, 01 राजगढ़, 01 टीकमगढ़ और 02 अशोकनगर दर्ज की गयीं। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में मृत्यु का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

कुल 52 में से 37 जिलों में शून्य प्रकरण दर्ज किए गए। इन जिलों में एक भी नया प्रकरण नहीं मिला।
राज्य में अब तक 7 लाख 89 हजार 7 सौ 33 व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनमें से 8936 संक्रमितों की मृत्यु हुयी। वहीं 7 लाख 80 हजार 1 सौ 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल रहे और वर्तमान में 696 सक्रिय मामले हैं। सबसे अधिक 159 सक्रिय मामले भोपाल में हैं। इसके बाद इंदौर जिले में इनकी संख्या 124 है। ग्वालियर में 10 और जबलपुर में 16 सक्रिय मरीज हैं।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लगभग 5 करोड़ 74 लाख व्यक्तियों को वैक्सीनेशन करने के लिए अभियान युद्धस्तर पर जारी है।