Site icon attacknews.in

कांग्रेस ने जारी कर दिया फर्जी सर्वे, खुद ने खुद को गुजरात में जितवा दिया;चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस Attack News 

नई दिल्ली 11 दिसम्बर । गुजरात विधानसभा चुनावों के आखिरी चरण का मतदान 14 दिसंबर को होना है। इससे पहले एक कांग्रेसी नेता ने सर्वे चाणक्य इंडिया का सर्वे जारी कर जीत का दावा किया है।

आपको बता दें कि फेमस सर्वे एजेंसी टुडेज चाणक्य कई चुनावों में लगभग सटीक भविष्यवाणी कर चुकी है। असल में दोनों के नाम में चाणक्य होने के चलते यह भ्रम पैदा हुआ था और सोशल मीडिया पर टुडेज चाणक्य के नाम पर ही लोग इस सर्वे को शेयर कर रहे थे।

कांग्रेस की गुजरात आईटी सेल के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने ट्विटर पर एक फोटो जारी किया है। जिसमें कांग्रेस पहले चरण में चुनाव जीत रही है। इस ट्वीट के बाद गुजरात में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

रोहन गुप्ता के ट्वीट पर चाणक्य ने ट्विटर पर आपत्ति दर्ज करवाई है। टुडेज चाणक्य ने ट्विटर पर लिखा कि, इस सर्वे से उनका कोई संबंध नहीं है। मैंने अभी तक कोई सर्वे जारी नहीं किया है।

एक दूसरा ट्वीट कर कहा कि हमने गुजरात और हिमाचल को लेकर कोई भी सर्वे जारी नहीं किया है। मेरे एग्जिट पोल 14 दिसंबर के बाद चुनाव खत्म होने बाद आएंगे।

वहीं इस मामले पर बीजेपी समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस टुडेज चाणक्य के नाम पर वोटरों को भ्रमित करने की कोशिश में थी।

इसके बाद रोहन गुप्ता ने एजेंसी को ट्विटर पर सफाई देते हुए लिखा, ‘गुजरात कांग्रेस आईटी सेल ने पोर्ट चाणक्य इंडिया डॉट इन के साथ ऑनलाइन पोल किया है। इसका टुडेज चाणक्य से कोई लेना-देना नहीं है।’

भाजपा ने कांग्रेस के इस सर्वे पर आपत्ति दर्ज करवाई है। भाजपा गुजरात के ट्विटर अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि कांग्रेस मतदाताओं को भ्रमित कर रही है।

इसके अलावा भ्रम की एक वजह यह भी थी कि कांग्रेस नेता की ओर से शेयर किए गए इस सर्वे में दावा किया गया था कि सबसे विश्वसनीय सर्वे है। जिसके बाद सत्ताधारी दल भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया।

भाजपा के गुजरात में प्रवक्ता ने सुरेश नखुआ ने इस सर्वे को लेकर कई ट्वीट किए हैं। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। चुनाव आयोग ने इसे लेकर एक नोटिस भी जारी किया है। आयोग ने इस पर जबाव मांगा है।attacknews.in

Exit mobile version