Home / राष्ट्रीय / नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का 25 दिसम्बर को आंदोलन, जबलपुर में कर्फ्यू आज भी जारी attacknews.in

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का 25 दिसम्बर को आंदोलन, जबलपुर में कर्फ्यू आज भी जारी attacknews.in

भोपाल, 21 दिसम्बर । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ 25 दिसम्बर को शांतिपूर्ण आंदोलन किया जायेगा।

कांग्रेस की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया।

जबलपुर में पथराव की घटना के चलते लगा कर्फ्यू आज भी जारी

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश के जबलपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना के चलते शहर के चार थानों क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू आज भी जारी है। इस बीच स्थिति पूरी तरह से पुलिस नियंत्रण में है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पथराव की घटना के चलते कल शहर के हनुमानताल और गोहलपुर थाना क्षेत्र के संपूर्ण इलाकों में और कोतवाली के मिलौनीगंज तथा आधारताल के आनंदनगर और मोहनीय इलाके में ऐहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया था, जो आज भी जारी है। इस दौरान स्थित पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

शहर में कल विरोध प्रदर्शन के दौरान आधा दर्जन स्थानों पर लोगों ने पथराव किया। इस घटनाक्रम में लगभग आधा दर्जन पुलिस कर्मचारी घायल हुए थे। हालाकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछेक स्थानों पर अश्रुगैस के गोले भी छोड़े थे। वहीं, जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आज आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं। इसके अलावा स्कूल व आंगनवाडी केंद्र भी आज बंद हैं।

जबलपुर में कर्फ्यू में ढील, 35 व्यक्ति गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के कारण कल चार थाना क्षेत्र में कफर्यू लगा दिया गया था। प्रशासन ने दो थाना क्षेत्र में डेढ-डेढ घंटे की ढील दी।

इस दौरान आवश्यक तथा खादय वस्तुओं की खरीददारी के लिए बडी संख्या में लोग घरों से निकले। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में बल तैनात था।

सीएए का विरोध करने एकत्र हुए लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया था। आधा दर्जन इलाकों में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हिसंक भिडत हुई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पडा और आंसू गैस के गोले छोडने पडे थे। हनुमानताल तथा गोहलपुर थाना क्षेत्र के सम्पूर्ण इलाकों में तथा कोतवाली के मिलौनीगंज तथा आधारताल के आनंद नगर तथा मोहनिया इलाके में कर्फ्यू घोषित कर दिया गया था।

आज सुबह कलेक्टर व पुलिस अधिक्षक ने कर्फ्यू वाले क्षेत्र का भ्रमण किया।

कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि दोपहर में जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त बैठक का आव्हान किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के वित मंत्री तरूण भानोत, सामान्य न्याय विभाग के मंत्री लखन घनघोरिया, जनप्रितिनिधि, सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्फ्यू में ढील प्रदान की जाये। जिसके बाद आधारताल तथा हनुमानताल थाने में दोपहर तीन बजे से साढे चार बजे तक तथा गोहलपुर व कोतवाली थाने में शाम साढे चार बजे से छः बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू में ढील देने पर विचार किया जायेगा।

पुलिस ने बलवे, पथराव, शासकीय कार्य में बाधा डालना, शासकीय संपत्ति को क्षति पहुॅचाने सहित अन्य धाराओं के तहत आधा दर्जन प्रकरण दर्ज किये गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर त्रिपाठी के अनुसार अभी तक 35 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए