Home / राष्ट्रीय / चंद्रयान- 2 ने भेजा पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट attacknews.in

चंद्रयान- 2 ने भेजा पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट attacknews.in

नयी दिल्ली, चार अगस्त । अंतरिक्ष एजेंसी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को ‘चंद्रयान 2’ से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सैट जारी किया।

चंद्रयान 2 पर लगे एल 14 कैमरे से ली गईं ये तस्वीरें पृथ्वी को विभिन्न रूपों में दिखाती हैं।

इसरो ने इन तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रयान2 एल14 कैमरों से तीन अगस्त, 2019’’ 

चंद्रयान 2, चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजा गया देश का दूसरा मिशन है। इसे पिछले पखवाड़े ही अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।

इसके प्रक्षेपण के कुछ ही समय में ऐसी कई तस्वीरें प्रकाश में आईं थीं जिसमें दावा किया था कि वे तस्वीरें चंद्रयान से ली गई हैं, पर इसरो ने स्पष्ट किया था कि वे तस्वीरें चंद्रयान 2 से नहीं ली गई। 

भारत के इस दूसरे चंद्र मिशन को गत 22 जुलाई को अभी तक अनुसंधानकर्ताओं से दूर ही रहे चांद के दक्षिणी ध्रुव की ओर रवाना किया गया है। 

इसरो ने 11 साल पहले ‘‘चंद्रयान 1’’ को रवाना किया था। इसका कार्यकाल 312 दिन का था और यह 29 अगस्त, 2019 तक कार्यरत रहा था।

चंद्रयान 2 में आर्बिटर, लैंडर और रोवर लगाये गए हैं और इसके सितम्बर के पहले सप्ताह में चांद पर उतरने की उम्मीद है। 

वैज्ञानिक इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मद्धिम ढंग से उतारेगा। इस इलाके में अब तक कोई देश पहुंच नहीं सका है। 

चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत ऐसा चौथा देश होगा जो चांद पर साफ्ट लैंडिंग के जरिए रोवर को उतारेगा। 

अपनी शुरुआत के बाद से इसरो का सबसे जटिल और प्रतिष्ठित मिशन चंद्रयान 2 को माना जा रहा है। 

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए