Home / शिक्षा / CBSE 10th परीक्षा परिणाम में भी लड़कियों ने बाजी मारी, 13 छात्र 1st संयुक्त टाॅपर, 25 2nd और 59 3rd टाॅपर रहे, देखें सभी टाॅपर की सूची- attacknews.in

CBSE 10th परीक्षा परिणाम में भी लड़कियों ने बाजी मारी, 13 छात्र 1st संयुक्त टाॅपर, 25 2nd और 59 3rd टाॅपर रहे, देखें सभी टाॅपर की सूची- attacknews.in

नयी दिल्ली, 06 मई । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली है और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में 2.31 फीसदी अधिक रहा है।

इस बार 13 छात्र 499 अंक लेकर संयुक्त टॉपर रहे जबकि 25 छात्र 498 नंबर लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे और 59 छात्र 497 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

इस बार 10वीं की परीक्षा में 92.45 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं जबकि 90.14 प्रतिशत लड़के पास हुए। पिछले साल 88.67 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं थी अाैर लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.32 प्रतिशत था।

दसवीं की परीक्षा में इस बार रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 4.40 प्रतिशत अधिक रहा। पिछले साल 86.70 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे जबकि इस वर्ष 91.10 प्रतिशत छात्र पास हुए।

इस वर्ष तिरुवनंतपुरम क्षेत्र के छात्रों का रिजल्ट सबसे अधिक 99.85 प्रतिशत रहा और सबसे कम गुवाहाटी 74.49 प्रतिशत रहा जबकि दिल्ली 80.97 प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर रहा।

केंद्रीय विद्यालय के 99.47 छात्र पास हुए जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय के 98.57 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 71.91 प्रतिशत रहा जबकि सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त स्कूलों के नतीजे 76.95 प्रतिशत रहे।

स्वतंत्र स्कूलों का प्रतिशत 94.15 प्रतिशत रहा।

यह परीक्षा पन्द्रह फरवरी से चार अप्रैल तक 19 हजार 298 स्कूलों के चार हजार 974 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 16 लाख, चार हजार 428 छात्र पास हुए। इनमें किन्नर छात्रों का रिजल्ट 94.74 प्रतिशत रहा जो पिछले साल की तुलना में 11.41 प्रतिशत अधिक है।

विदेशों में सीबीएसई के 23 हजार 494 छात्रों ने परीक्षा दीं जिनमें 23 हजार 200 छात्र पास हुए और उनका पास प्रतिशत 98.75 रहा।

दिल्ली में तीन लाख 25 हजार 638 छात्र पंजीकृत थे जिनमें तीन लाख 22 हजार 76 छात्रों ने परीक्षाएं दी और उनमें दो लाख 60 हजार 789 छात्र पास हुए। इस तरह उनका प्रतिशत 80.97 रहा जो जबकि पिछले साल 78.62 प्रतिशत था।

चेन्नई क्षेत्र का प्रतिशत 99, अजमेर का 95.89, पंचकुला का 93.72, प्रयागराज का 92.55, भुवनेश्वर का 92.32, पटना का 91.86, देहरादून का 89.04, दिल्ली 80.97 और गुवाहाटी का 74.49 प्रतिशत रहा।

499 से लेकर 497 अंक प्राप्त करने वाले कुल 97 छात्र हैं। नब्बे प्रतिशत से अधिक दो लाख 25 हजार 143 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त किये जबकि 95 प्रतिशत से अधिक 97 हजार 256 छात्रों ने प्राप्त किया। इस तरह 12.78 प्रतिशत अधिक छात्रों ने 90 से अधिक तथा 3.25 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।

दिव्यांग छात्रों में टॉप दिलवीन प्रिंस को 493 अंक मिले जबकि सवन विषोय को 492 तथा इरेने तेरेसा मैथ्यू को 491 अंक मिले

सीबीएसई 10वीं के टॉपर की सूची इस प्रकार है :

पहला स्थान : 500 में से 499 अंक हासिल करने वाले छात्र

1) सिद्धांत पेंगोरिया (नोएडा)

2) दिव्यांश वाधवा (नोएडा)

3) योगेश कुमार गुप्ता (जौनपुर)

4) अंकुर मिश्रा (गाजियाबाद)

5) वत्सल वार्षणेय (मेरठ)

6) मान्या (बठिंडा)

7) आर्यन झा (जामनगर)

8) तरुण जैन (जयपुर)

9) भावना एन. शिवदास (केरल)

10) ईशा मदान (गाजियाबाद)

11) दिवजोत कौर जग्गी (अंबाला)

12) अपूर्वा जैन (गाजियाबाद)

13) शिवानी लाठ (नोएडा)

दूसरा स्थान : 500 में से 498 अंक हासिल करने वाले छात्र

1) काशवी जैन (अंबाला)

2) अधीना एलसा रॉय (कालीकट)

3) आयुषी पुष्कर (लखनऊ)

4) मल्लिका मंडल (नोएडा)

5) साक्षी सक्सेना (पलवल)

6) तरुश राजावत (बिजनौर)

7) रोहन बत्रा (अंबाला)

8) दृष्टि गुप्ता (पंचकूला)

9) पाखी वत्स (गाजियाबाद)

10) निशिता सिंह (गाजियाबाद)

11) प्रथम कुमार श्रीवास्तव (गाजियाबाद)

12) गौरव सिंह (उत्तर प्रदेश)

13) राधिका गुप्ता (नोएडा)

14) शिविका दुदानी (दिल्ली)

15) सलमान (केरल)

16) मनन गुप्ता (गाजियाबाद)

17) स्तुति दीक्षित (फरीदाबाद)

18) अरिंदम सरमा (गुवाहाटी)

19) यशस डी. (चेन्नई)

20) गार्गी गोयल (नोएडा)

21) पुष्पा चौधरी (गाजियाबाद)

22) जाह्ववी बिष्ट (गाजियाबाद)

23) प्रियंका (अंबाला)

24) सीरिंक्सा जेवियर (केरल)

25) ईशा श्रीवास्तव (लखनऊ)

तीसरा स्थान : 500 में से 497 अंक पाने वाले छात्र

1) अंकित साहा (हैदराबाद)

2) आद्री दास (महाराष्ट्र)

3) एलिजाबेथ जैकब (केरल)

4) सुहानी जोशी (गाजियाबाद)

5) शुभ अग्रवाल (मेरठ)

6) गिरिजा एम. हेगड़े (चेन्नई)

7) जगनूर कौर चांडी (उत्तराखंड)

8) लोकेश जोशी (उत्तराखंड)

9) गौरी सिंह (गाजियाबाद)

10) आशिता सिंह पंवार (गाजियाबाद)

11) अर्णव सिंह (दिल्ली)

12) ऐश्वर्या हरिहरण अय्यर (बेंगलुरु)

13) नलदला दिशा चौधरी (बेंगलुरु)

14) पृथ्वी पी. शेनॉय (बेंगलुरु)

15) गोकुल नायर ए. (केरल)

16) राघव सिंघल (गाजियाबाद)

17) आदित्य तोमर (गाजियाबाद)

18) सिमरन सिन्हा (बल्लभगढ़)

19) मदाला हर्षिनी (हैदराबाद)

20) ऐषा ए. पाई (केरल)

21) अनमोल गुप्ता (नोएडा)

22) मल्लिका अजमानी (दिल्ली)

23) पिया गुप्ता (गुरुग्राम)

24) ऋषिका चौधरी (पंचकूला)

25) वैष्णवी सिंह (लखनऊ)

26) अरिजीत आलोक श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश)

27) सयुदिती राउत (ओडिशा)

28) नेहा जैन (दिल्ली)

29) आस्था रघुवंशी (मध्य प्रदेश)

30) मिहिका पराग देशपांडे (गुरुग्राम)

31) केवी प्रणव (बेंगलुरु)

32) आर्या जयंत दाऊ (नागपुर)

33) अतुल विजय के. (केरल)

34) पूर्ति श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश)

35) कुशाग्र रघुवंशी (नोएडा)

36) मेहुल गर्ग (गाजियाबाद)

37) इशिता अग्रवाल (गाजियाबाद)

38) रिद्धिमा गुप्ता (गाजियाबाद)

39) सुमैता लैसा (ओडिशा)

40) कल्पना कुमारी (दिल्ली)

41) आयुषी शाह (अजमेर)

42) हितेश्वर शर्मा (पंचकूला)

42) गढ़ा सुरेश (केरल)

44) शगुन मित्तल (उत्तराखंड)

45) शौर्य अग्रवाल (देहरादून)

46) प्रगति सतपति (छत्तीसगढ़)

47) सेजल सक्सेना (दिल्ली)

48) दिशा (भिवानी, हरियाणा)

attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने 55 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को सीधी भर्ती से भरने के लिए विज्ञापन जारी किया attacknews.in

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने 55 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र-2020-21 में 12वीं की परीक्षा का परिणाम कक्षा 10वीं के सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के विषयवार अंको के आधार पर तैयार किया जाएगा attacknews.in

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र-2020-21 में 12वीं की परीक्षा का परिणाम कक्षा 10वीं के सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के विषयवार अंको के आधार पर तैयार किया जाएगा

शिक्षा मंत्री ने निजी शिक्षा संस्थानों/विद्यालयों को फीस का भुगतान न करने पर छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं रोकने के खिलाफ चेतावनी दी attacknews.in

बेंगलुरु, 12 जून । कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने …

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कोरोना महामारी की वजह से स्कूली व्यवस्था से बाहर हो गए बच्चों को वापस जोड़ने के लिए प्रबंध पोर्टल की शुरुआत की attacknews.in

नयी दिल्ली, 11 जून । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्कूल एजुकेशन एवं लिटरेसी विभाग ने कोरोना …

डा दशरथ सिंह के पास तीन विषयों में पीएचडी के साथ है 68 डिग्री एवं डिप्लोमा;अधिक डिग्रियां हासिल करने पर इंटरनेशनल बुक में भी नाम दर्ज attacknews.in

झुंझुनू,10 जून।राजस्थान में झुंझुनू जिले के खिरोड़ गांव के डॉ. दशरथ सिंह शेखावत ने विभिन्न …