Home / International/ World / ब्रिटेन में चार सप्ताह के लिए “स्टे-एट-होम” लॉकडाउन की घोषणा,प्रधानमन्त्री जाॅनसन ने कहा:, ‘‘ कोई विकल्प नहीं है इसलिए अब कड़े कदम उठाने का समय है’’ attacknews.in

ब्रिटेन में चार सप्ताह के लिए “स्टे-एट-होम” लॉकडाउन की घोषणा,प्रधानमन्त्री जाॅनसन ने कहा:, ‘‘ कोई विकल्प नहीं है इसलिए अब कड़े कदम उठाने का समय है’’ attacknews.in

लंदन, एक नवंबर । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए इंग्लैंड में चार सप्ताह के ‘स्टे-एट-होम (घरों में रहने)’ लॉकडाउन की घोषणा की। यह लॉकडाउन कम से कम दिसंबर के पहले सप्ताह तक लागू रहेगा।

शनिवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘प्रकृति के सामने विनम्र’ होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है और अगर अब कड़े कदम नहीं उठाए गए तो देश में संक्रमण से मृत्यु दर पहली लहर से भी ज्यादा हो सकती है।

जॉनसन ने कहा, ‘‘ कोई विकल्प नहीं है इसलिए अब कड़े कदम उठाने का समय है।’’

उन्होंने कहा , ‘‘ आपको घर में ही रहना चाहिए, आप सिर्फ शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलें, अगर घर से काम नहीं कर सकते हैं तभी काम के लिए बाहर निकलें। अपने घर के ही किसी व्यक्ति के साथ व्यायाम करें या किसी अन्य घर के व्यक्ति के साथ। किसी भी तरह से खुद को नुकसान या चोट नहीं पहुंचाएं। स्वयं की इच्छा से किसी के लिए खाद्य पदार्थ या जरूरी समान खरीद दें या जरूरतमंद को सेवा दें।’’

उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन पहले लगाए गए लॉकडाउन की अपेक्षा कम ‘पाबंदियों’ वाला होगा।

इस दौरान गैर आवश्यक सेवाओं और मनोरंजन या आतिथ्य सेवा वाले स्थल जैसे कि रेस्तरां, बार और पब बंद रहेंगे।

रेस्तरां से खाना पैक करा कर ले जाने की अनुमति होगी और लोग अपने घर के बाहर सिर्फ एक व्यक्ति से मिल सकेंगे। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुले रहेंगे।

हालांकि जॉनसन ने इशारा किया है कि क्रिसमस तक पाबंदियों में छूट दी जाएगी कि लोग अपने परिवारों से मिल सकें।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

बनते- बिगड़ते भारत और नेपाल के संबंध फिर से हुए मजबूत attacknews.in

बनते- बिगड़ते भारत और नेपाल के संबंध फिर से हुए मजबूत

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका, गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े attacknews.in

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका, गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया