Home / अंतराष्ट्रीय / ब्रिटेन की जेल में बंद भगोड़े नीरव मोदी की हिरासत 19 सितम्बर तक बढाई attacknews.in
नीरव मोदी

ब्रिटेन की जेल में बंद भगोड़े नीरव मोदी की हिरासत 19 सितम्बर तक बढाई attacknews.in

लंदन, 22 अगस्त । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि बृहस्पतिवार को 19 सितंबर तक के लिये बढ़ा दी गयी। नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। उनकी भारत प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई अगले साल मई में होने की उम्मीद की जा रही है। 

वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत के न्यायाधीश टैन इकरम ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की। उन्होंने नीरव मोदी को बताया कि 19 सितंबर को वीडियो लिंक के जरिये अगली सुनवाई होगी और तभी प्रत्यर्पण की सुनवाई की तारीखों की जानकारी दी जाएगी।

इकरम ने अदालत के लिपिक से पांच दिन की प्रत्यर्पण सुनवाई 11 मई 2020 से शुरू करने के प्रस्ताव की पुष्टि करने को कहा। 

नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। उसे मार्च में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है।

ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिये अदालत में पेश किया जाता है।

इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिये प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं। यह सुनवाई भी वीडियो लिंक के जरिये ही हुई थी।

अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। पिछले महीने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा