भाजपा में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर कोई पुनर्विचार नहीं, वे ही भोपाल से लड़ेगी और जीतेगी भी attacknews.in

राजगढ़, 24 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने भाेपाल से पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव लड़ने के संबंध में आज स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी कोई पुर्नविचार नहीं कर रही है, साध्वी प्रज्ञा ही चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

श्री सहस्त्रबुद्धे ने यहां पत्रकारों द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर पुर्नविचार करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात की। उन्होंने कहा कि भोपाल में पार्टी कोई पुर्नविचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ही चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी मौजूद रहे। श्री झा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि इस समय हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक सीटे मध्यप्रदेश में भाजपा को जिताना है। हम उसी दिशा में काम कर रहे है।

attacknews.in