Home / State / बिहार में महज 29 साल में तेईस बार बदले गए मुख्यमंत्री, लालू प्रसाद यादव के काल में घोटालों, नरसंहार और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण चर्चित रहा बिहार attacknews.in

बिहार में महज 29 साल में तेईस बार बदले गए मुख्यमंत्री, लालू प्रसाद यादव के काल में घोटालों, नरसंहार और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण चर्चित रहा बिहार attacknews.in

पटना 27 सितंबर । राजनीतिक रूप से सजग माने जाने वाले बिहार में साठ से अस्सी के दशक के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति, क्षेत्रीय दलों का उभार और वामपंथी प्रभाव बढ़ने से राजनीतिक उथल-पुथल इतनी तेज रही कि महज 29 साल में तेईस बार मुख्यमंत्री बदले गए।

वहीं, नब्बे के दशक की शुरुआत में श्री लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में जनता दल की सरकार बनी लेकिन इस दौरान चारा घोटाला और नरसंहार की घटनाओं के कारण राजनीतिक उथल-पुथल भी देखने को मिला।

वर्ष 2005 में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के बनने तक 15 साल में छह बार मुख्यमंत्री बदले गए। हालांकि वर्ष 2005 में श्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से इस पद को स्थिरता मिली और आजादी के बाद बिहार में लंबे समय के कार्यकाल वाले वह पहले मुख्यमंत्री हो गए हैं।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह 31 जनवरी 1961 तक अपने पद पर रहे। वर्ष 1961 से 1990 तक के 29 वर्ष में बिहार में 23 बार मुख्यमंत्री बदले गए। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के ही श्री दीपनारायण सिंह को राज्य का दूसरा मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने 01 फरवरी 1961 को पदभार ग्रहण किया लेकिन 17 दिन के बाद ही उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा और उनका स्थान श्री बिनोदानंद झा ने लिया। ‘कामराज योजना’ आने के बाद श्री झा अलग-अलग राज्य के उन आठ मुख्यमंत्रियों में से एक थे, जिन्हें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस कारण से वह 02 अक्टूबर 1963 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस नेता वीरचंद पटेल और श्री झा के मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री रहे कृष्ण बल्लभ सहाय (के. बी. सहाय) शामिल हो गए। श्री झा की सरकार में सेकेंड इन कमांड माने जाने वाले तत्कालीन शिक्षा मंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने श्री सहाय को समर्थन दिया। इससे 02 अक्टूबर 1963 को श्री सहाय बिहार के चौथे मुख्यमंत्री बने और वह 05 मार्च 1967 तक इस पद पर रहे।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

पशु क्रुरता के विरूद्ध जनजागरण आवश्यक निगम परिषद हॉल में हुई पशु निगरानी समिति की बैठक

उज्जैन 9 नवम्बर : नगर निगम परिषद हॉल में पशु निगरानी समिति की बैठक आयुक्त …

चंबल संभाग में बाढ़ की लापरवाही में नप गये ढेरों शासकीय अधिकारी:श्योपुर के कलेक्टर, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी भी हटाए गए attacknews.in

चंबल संभाग में बाढ़ की लापरवाही में नप गये ढेरों शासकीय अधिकारी:श्योपुर के कलेक्टर, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी भी हटाए गए

मध्यप्रदेश के 50 महाविद्यालयों को बहुविषयक बनाया जाएगा,150 नवीन दूरस्थ अध्ययन केन्द्र स्थापित किए जाएंगे,1.09 लाख शिक्षकों, 470 शिक्षक प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी,सभी संभागीय मुख्यालयों पर राष्ट्रीय स्तर के आई.टी.आई. बनेंगे attacknews.in

मध्यप्रदेश के 50 महाविद्यालयों को बहुविषयक बनाया जाएगा,150 नवीन दूरस्थ अध्ययन केन्द्र स्थापित किए जाएंगे,1.09 लाख शिक्षकों, 470 शिक्षक प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी,सभी संभागीय मुख्यालयों पर राष्ट्रीय स्तर के आई.टी.आई. बनेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में एक जुलाई से स्कूलों को खोलने से इंकार किया, केंद्र सहित विशेषज्ञों से चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय attacknews.in

शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में एक जुलाई से स्कूलों को खोलने से इंकार किया, केंद्र सहित विशेषज्ञों से चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय

मप्र मंत्रिमंडल के अनेक निर्णय: किसानों से उपार्जित धान मिलिंग के लिए दी जाने वाली राशि में वृ्द्वि; प्रत्येक शहरी पथ विक्रेता को ₹1000 अनुदान,विद्युत दरों में राज्य शासन की सब्सिडी attacknews.in

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक भोपाल 15 जून ।मुख्यमंत्री श्री शिवराज …