Home / अंतराष्ट्रीय / नरेन्द्र मोदी फलस्तीन के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड काॅलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन ‘ से सम्मानित Attack News
फलस्तीन- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र मोदी फलस्तीन के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड काॅलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन ‘ से सम्मानित Attack News

रामल्ला 10 फरवरी। फलस्तीन राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भारत और फिलिस्तीन के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को देखते हुए आज उन्हें ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ सम्मान से सम्मानित किया.

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक के समापन के बाद फिलिस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास ने मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से सम्मानित किया.

मोदी फिलिस्तीन की आधिकारिक यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं.attacknews.in

‘ग्रैंड कॉलर’ विदेशी गणमान्यों- शाह, राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और समान पद के व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है.

इससे पहले यह सम्मान सऊदी अरब के शाह सलमान, बहरीन के शाह हमाद, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य को दिया जा चुका है.

प्रशस्ति पत्र में लिखा है, ‘‘यह उनके कुशल नेतृत्व और उनके उत्कृष्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कद को देखते हुए और फिलिस्तीन राष्ट्र और भारतीय गणतंत्र के बीच ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना और क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिये आजादी और हमारे लोगों के आजादी के हक को उनका समर्थन देने का सम्मान करते हैं.’’attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा