Home / अंतराष्ट्रीय / अमेरिका ताजा हालातो पर भारत और पाकिस्तान पर नजर रख रहा है attacknews.in

अमेरिका ताजा हालातो पर भारत और पाकिस्तान पर नजर रख रहा है attacknews.in

वाशिंगटन, 06 अगस्त । अमेरकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोर्गन ओरात्गस ने मंगलवार को कहा है कि जम्मू-कश्मीर के मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान शांति कायम रखें। 

श्री ओरात्गस ने कहा, “हम दोनों पक्षों से नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता कायम रखने की अपील करते हैं।” 

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प पेश किया था। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35 ए को समाप्त करने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी थी। 
भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को हटाने तथा राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने का निर्णय लिया है।

इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी और भारत सरकार के इस फैसले को खारिज कर दिया था।

श्री ओरात्गस ने कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर अपनी नजर रखे हुए है।

उन्होंने कहा, “हम भारत सरकार के कश्मीर को लेकर फैसला करने और उसे केंद्र शासित दो राज्य बनाने पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।”

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हालांकि भारत सरकार के इस फैसले की निंदा या आलोचना नहीं की है। 

श्री ओरात्गस ने कहा, “हमें ज्ञात है कि भारत सरकार इसे अपने देश का आंतरिक मामला बता रही है लेकिन हम लोगों को हिरासत में लेने की खबरों को लेकर चिंतित हैं।” 

गौरतलब है कि सोमवार की शाम जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्लाह को हिरासत में लिया गया था। 
 

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा