Home / अंतराष्ट्रीय / पूरे विश्व में कोरोनावायरस का संक्रमण 200 देशों में फैला,अब तक मरने वालों की संख्या 19 हजार के पास पहुंची,ब्रिटेन के प्रिन्स चार्ल्स भी चपेट मे आये attacknews.in

पूरे विश्व में कोरोनावायरस का संक्रमण 200 देशों में फैला,अब तक मरने वालों की संख्या 19 हजार के पास पहुंची,ब्रिटेन के प्रिन्स चार्ल्स भी चपेट मे आये attacknews.in

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स हुए कोरोना संक्रमित

लंदन, 25 मार्च ।ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित पाये गये हैं और उनमें इस संक्रमण के मामूली लक्षण नजर रहे हैं।

द गार्डियन ने बुधवार को शाही निवास ‘क्लेरेंस हाउस’ के हवाले से बताया कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस संबंधी परीक्षण रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला का भी परीक्षण किया गया है लेकिन उनमें संक्रमण नहीं पाया गया।

कोरोना वायरस से 18,589 मौतें, 415,165 संक्रमित

बीजिंग/ जेनेवा/ नयी दिल्ली से खबर है कि जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण अबतक करीब 200 देशों में फैल चुका है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 18,589 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 415,165 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

भारत में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से अब तक 12लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 606 हो गयी है। कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और इसके 606 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों में से 563 मरीज भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना से प्रभावित 41 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना के जनक चीन में 81,218 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,281 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। चीन के लिए राहत की बात यह है कि वुहान में पिछले तीन दिन से कोई मामला सामने नहीं आया है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

चीन के बाद कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित इटली है जहां इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,820 हो गयी है जो चीन की तुलना में दो गुना से भी अधिक है। इटली में अब तक 69,176 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 743 लोगों की मौत हुई है। इटली में कोरोना संक्रमण के 5249 नए मामले सामने आए हैं।

स्पेन में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2808 हो गयी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 39,885 हो गयी है।

इसके अलावा कोरोना वायरस ने इटली, ईरान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत विश्व के कई और देशों काे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके संक्रमण के आधे से अधिक मामले अब चीन के बाहर के हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपाेर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं और यहां कोरोना से मरने वाली की संख्या चीन से करीब दोगुना हो चुकी है। विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

इसके अलावा स्पेन में भी कोरोना के कारण गंभीर स्थिति बनी हुई है जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,808 हो गयी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 39,885 हो गयी है।

अमेरिका में भी कोरोना का गंभीर प्रकोप है। विश्व भर में फैली इस बीमारी से अमेरिका में अब तक 53,740 लोगों के इस वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 706 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका का पूरे विश्व में तीसरा स्थान है।

कोरोना वायरस से अब तक पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 3502, यूरोपीय क्षेत्र में 10189, दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र में 65, पूर्वी भूमध्ययागरीय क्षेत्र में 1877, अमेरिका के नजदीक पड़ने वाले क्षेत्रों में 565 और अफ़्रीकी क्षेत्र में 26 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से ईरान में अब तक 1934, फ्रांस में 1100 और ब्रिटेन में 422 मौतें हुई हैं। दक्षिण कोरिया समेत विश्व के कई और देशों काे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके संक्रमण के आधे से अधिक मामले अब चीन के बाहर के हैं।

पूरे विश्व में अबतक सवा लाख से अधिक लोगों को स्वस्थ्य किया जा चुका है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा