डेंगू ने पीड़ित अभिनेता धर्मेन्द्र को पहुंचाया अस्पताल attacknews.in

मुंबई, 10 अक्टूबर ।डेंगू से पीड़ित फिल्मी दुनिया के हीमेन दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है। फिलहाल वह उपनगर मुंबई में अपने आवास पर आराम कर रहे हैं।

धर्मेंद्र (83) को पिछले सप्ताह उपनगर खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में सुधार देख चिकित्सकों ने उन्हें तीन दिन के बाद छुट्टी देने का फैसला किया।

अभिनेता से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया, “उन्हें कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तीन दिन पहले घर लौट आए। उनकी तबीयत पहले से कुछ बेहतर है। वह आराम कर रहे हैं।”

धर्मेंद्र पिछले महीने अपने पौत्र और सनी देओल के बेटे करण की पहली फिल्म “पल पल दिल के पास” के ट्रेलर की लांचिंग में नजर आए थे।