Home / अंतराष्ट्रीय / नरेन्द्र मोदी ने यूएई की राजधानी आबूधाबी में किया पहले हिन्दू मंदिर का शिलान्यास Attack News
अबुधाबी में मंदिर लोकार्पण में नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र मोदी ने यूएई की राजधानी आबूधाबी में किया पहले हिन्दू मंदिर का शिलान्यास Attack News

आबूधाबी, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबूधाबी के पहले हिन्दू मंदिर का आज यहां शिलान्यास किया।

इस स्वामी नारायण मंदिर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास के बाद श्री मोदी यहां भारतीय समुदाय को संबाेधित करते हुए कहा कि यह मंदिर दुनिया भर के लोगों को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश देगा।

उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि यह मंदिर ना केवल स्थापत्य एवं भव्यता में अनूठा होगा बल्कि विश्व भर के लोगों को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश देगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पहले हिन्दू मंदिर की आधारशिला रखे जाने के समारोह की आज आधिकारिक शुरूआत की। इस देश में करीब भारतीय मूल के करीब 30 लाख लोग रहते हैं।

प्रधानमंत्री आधारशिला रखे जाने के आयोजन के साक्षी बने जिसे दुबई के ओपेरा हाउस में लाइव स्ट्रीम किया गया। प्रधानमंत्री ओपेरा हाउस ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद कििया ।

प्रधानमंत्री ने इस भव्य मंदिर के लिए 125 करोड़ भारतीयों की ओर से शहजादा मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि या मंदिर ना सिर्फ वास्तुकला और भव्यता के दृष्टिकोण से अद्भुत होगा बल्कि यह पूरी दुनिया के लोगों को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भी देगा।’’

मंदिर समिति के सदस्यों ने कल रात मोदी और शहजादा मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को मंदिर से जुड़ा साहित्य भेंट किया।attacknews.in

दुबई-अबू धाबी राजमार्ग पर बनने वाला यह अबू धाबी का पहला पाषाण निर्मित मंदिर होगा।

प्रधानमंत्री की यह दूसरी यूएई यात्रा है, पहली बार वह वर्ष 2015 में यहां आये थे।

अबू धाबी में प्रथम हिंदू मंदिर 55,000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा।

मंदिर का निर्माण भारतीय शिल्पकार कर रहे हैं। यह 2020 में पूरा होगा और यह सभी धर्म के लोगों के लिए खुला रहेगा।

बोचासनवासी श्री अक्षर पुरषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) 1907 में स्थापित सामाजिक-आध्यात्मिक हिन्दू संगठन है। यह पूरी दुनिया में 1,100 से ज्यादा मंदिरों और सांस्कृतिक परिसरों की देखरेख करता है।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा