Home / राष्ट्रीय / छत्तीसगढ़ में 16 महिला नक्सली समेत 59 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण Attack News
नक्सली

छत्तीसगढ़ में 16 महिला नक्सली समेत 59 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण Attack News

रायपुर, 29 मार्च : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 16 महिला नक्सली समेत 59 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आज आत्मसमर्पण कर दिया।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले के एर्रााबोर गांव में आज 59 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 16 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

मीणा ने बताया कि सभी नक्सली एर्राबोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गगनपल्ली, मनिकोंटा, डब्बाकोंटा, मरईगुड़ा और बिरला गांव के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा और उनके आतंक के खिलाफ आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। नक्सली राज्य शासन की आत्मसमर्पण नीति से भी प्रभावित हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से नौ के खिलाफ स्थायी वारंट भी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्य शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत इनकी मदद की जाएगी।

राज्य के धुर नक्सल प्रभावित इस जिले में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुकमा जिले में नक्सलियों ने इस महीने की 13 तारीख को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर ‘एंटी लैंडमाइन व्हीकल’ को उड़ा दिया था। इस घटना में नौ जवान शहीद हो गए थे तथा दो अन्य घायल हुए थे।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया